17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेश में नौकरी लगाने का लालच देकर युवक से की लाखों की ठगी, रुपए वापिस मांगे तो चढ़ा दी जीप

विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, रुपए मांगे तो जीप चढ़ाकर मारने की कि कोशिश, चाकसू थाने में मामला दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 16 Dec 2017, 11:57 AM IST

2.5 Lakh rupees get from the person on the name of get Job in Abroad

जयपुर। चाकसू में एक व्यक्ति से विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी करने का मामला सामने आया है। आए दिन विदेश में या सरकारी ऑफिस में नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी के मामले सामने आते रहते है। लेकिन फिर भी लोगों में जागरुकता के अभाव के चलते अक्सर ठगी करने वाले अपने इरादों में कामयाब हो जाते है। ऐसा ही एक मामला चाकसू में भी सामने आया है। जहां एक युवक ऐसी ही ठगी का शिकार हो गया है।

एक व्यक्ति को विदेश नौकरी पर भेजने के नाम पर ठगों ने ढ़ाई लाख रुपए ठग लिए। जब युवक को ठगी का पता चला तो वह अपने दिए रुपए वापस मांगने के लिए पहुंचा, वहां पर ठगों ने उसे पीटा और उसे जीप से टक्कर मार दी। चाकसू थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार कृषि मंडी कस्बा चाकसू निवासी हंसराज की कुछ दिनों पहले कस्बे में ही रहने वाले मोतीलाल और अन्य लोगों से बातचीत हुई थी। हंसराज ने अपनी नौकरी के बारे में बताया तो मोतीलाल और अन्य ने उसे विदेश में नौकरी लगाने के सपने दिखाए। इधर हंसराज ने विदेश जाने की तैयारी कर ली और उधर मोतीलाल और अन्य ने दस्तावेज और अन्य खर्च के नाम पर दो लाख पचास हजार रुपए हंसराज से ले लिए। लेकिन तय समय पर भी जब हंसराज को विदेश नहीं भेजा गया तो उसने मोती लाल और उसके साथियों से इस बारे में शिकायत की। शिकायत के दौरान बात बढ़ी और हंसराज ने अपने रुपए वापस मांगे तो मोतीलाल ने उसे रुपए देने से इंकार कर दिया।

आरोप है कि मोतीलाल और उसके साथियों ने हंसराज पर जीप चढ़ाकर मारने की कोशिश की। पुलिस हंसराज की शिकायत पर जांच कर रही है। उधर चाकसू में ही मानासर निवासी नारायण कुमार के साथ मारपीट और लूटपाट की गई है। नाथूराम ने बबलू और अन्य लोगों पर मारपीट कर रुपए छीनने और मोबाइल फोन छीनने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस बबलू और उसके साथियों की तलाश कर रही है।