जुए के ठिकाने पर छापा, 3 आरोपित पकड़े
बीकानेर. कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को कसाईबारी में जुए के एक ठिकाने पर छापामार तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मौके पर करीब एक दर्जन लोग और भी मौजूद थे, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर भाग निकले। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को देर शाम सूचना मिली कि कसाईबारी में जुए के ठिकाने पर कुछ लोग जुआ खेल रहे है। थाने के हैड कांस्टेबल हंसराज मय जाब्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से कसाईबारी निवासी मो. उस्मान, मो. रफीक तथा जाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर आरोपितों के कब्जे से 19 सौ रुपए नकद तथा ताश के पत्ते बरामद किए।