17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक में घुसी महिला पॉकेटमार गैंग, पलक झपकते ही उड़ाए पचास हजार रुपए

बैंक से रुपए चुराने में महिला पॉकेटमार गैंग ने दिखाए हाथ, पचास हजार रुपए उडाए, ब्रह्मपुरी स्थित एसबीआई बैंक की घटना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 16 Dec 2017, 11:35 AM IST

 Woman Robbery gang in bank theft Fifty thousand rupees

जयपुर। चाकू या बंदूक की नोंक पर वारदात को अंजाम देने के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है। चोरों में पुलिस का खौफ इस कदर खत्म हो गया है कि अब वह दिन दहाड़े बैंक लूटने से पहले भी नहीं सोचते है। हम ने अक्सर अपने बड़े-बुुजुर्गों से सुना है कि अपना पैसा बैंक में जमा करें वहां वह सबसे ज्यादा सुरक्षित रहेगा लेकिन बदलते वक्त के साथ सुरक्षा के आयाम भी इस तरह बदल गए है कि ना अब आप अपने घर पर सुरक्षित है और ना ही आपका पैसा बैंक में। हाल ही में महिलाओं द्वारा बैंक में पॉकेटमार कर पैसे उड़ाने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है।

बैंक के बाहर, बस में या सड़क पर तो पॉकेटमारी के मामले सामने आते रहे हैं, अब बैंक भी पॉकेटमारों से सुरक्षित नहीं रह गए हैं। पिछले दिनों सांगानेर में एक महिला के बैग से तीन लाख रुपए चोरी हो गए थे। महिला बैंक में कैश जमा कराने आई थी। एक अन्य मामला अब ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से सामने आया है। इस बार बैंक से रुपए चुराने में महिला पॉकेटमार गैंग ने हाथ दिखाए हैं। बैंक से पचास हजार रुपए चुराए गए हैं और साथ ही एक अन्य ग्राहक का बैग भी चोरी चला गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी निवासी डाली देवी ब्रह्मपुरी बस स्टैंड के पास स्थित एसबीआई बैंक में पचास हजार रुपए अपने खाते में जमा कराने आई थी। रुपयों का बैग पास ही रखकर वह कैश डिपॉजिट पर्ची भरने लगी। पर्ची भरने के बाद जैसे ही डाली देवी की नजर बैग पर गई तो बैग नहीं मिला। पास से दो महिलाएं गुजरती हुई दिखी। दोनों को रोकने की कोशिश की लेकिन वे निकल गई। बाद में सीसीटीवी कैमरों में देखा गया तो पता चला कि दोनों ने ही पर्स उठाया है। साथ ही एक अन्य ग्राहक का बैग भी दोनों ने चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों से महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी है।