17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुष्कर्म की पुष्टि, फिर भी IPS को गिरफ्तार नहीं कर रही जयपुर पुलिस, पीडि़ता ने लगाए आरोप

जयपुर की एक पीडि़ता ने मध्यप्रदेश काडर के एक आईपीएस अधिकारी पर दुष्कर्म और जयपुर पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 16 Dec 2017, 10:21 AM IST

rape

जयपुर। जयपुर की एक पीडि़ता ने मध्यप्रदेश काडर के एक आईपीएस अधिकारी पर दुष्कर्म और जयपुर पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।

उसका कहना था कि आरोपित को जांच में दोषी पाया गया, कोर्ट ने गिरफ्तारी के आदेश भी दिए लेकिन जयपुर पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है।

पति के कहने पर मदद को आरोपित अफसर से मिली
पीडि़ता ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि उसका पति एमएलएम कंपनी चलाता था। वर्ष 2012 में मध्यप्रदेश में उसके खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तारी हुई थी। आरोपित उसके पति से जुड़ा हुआ था और पुलिस विभाग में बड़े पद था।

पति के कहने पर मदद के लिए वह आरोपित अफसर से मिली। पति की रिहाई के लिए आरोपित ने उससे मोटी रकम ली और परिवार वालों को विश्वास में लेकर जयपुर आने लगा।

जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाए और धमकाया
इस दौरान उससे जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाए और धमकाया। बाद में उसने परिजनों को बताकर वर्ष २०१४ में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया, जो जांच में सही पाया गया।

पीडि़ता ने दावा किया कि उसकी शिकायत पर आरोपित अफसर को निलम्बित कर दिया गया, जो अभी फरार है। वह उसे फोन और सोशल मीडिया के जरिए लगातार धमका रहा है लेकिन जयपुर पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दी सफाई
उधर, शुक्रवार को ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक शख्स ने खुद को आरोपित अफसर बताते हुए पीडि़ता के आरोपों को गलत बताया।

ये खबरें भी जरूर पढें

ऑनर किलिंग मामला: तड़पती रही किशोरी, चाचा खून साफ करता रहा, चाची चौक धोने लगी

युवक को पहले चाकू-तलवारों से काटा, दम नहीं निकला तो गंडासे से सिर फोड़ा, हत्यारों का तांडव देख सन रह गया कोटा

चाहकर भी मर ना सका ये आदमी, मौत के बेहद करीब जाकर जिंदा लौट आया