17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑनर किलिंग मामला: तड़पती रही किशोरी, चाचा खून साफ करता रहा, चाची चौक धोने लगी

धौलपुर के सरमथुरा में 11वीं की छात्रा शिवकुमारी की हत्या रविवार को ही कर दी गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 15 Dec 2017, 12:37 PM IST

Honour Killing

धौलपुर। धौलपुर के सरमथुरा में 11वीं की छात्रा शिवकुमारी की हत्या रविवार को ही कर दी गई थी। उसे धोखे से उसके पिता बनिया उर्फ बनेसिंह ने गांव बुलाया था और उसके बाद परिवार के लोगों के सामने ही उसे जमकर पीटा। परिवार का कोई भी सदस्य शिवकुमारी को बचा नहीं रहा था।

उसके बाद बनेसिंह ने उसकी हत्या कर दी। हत्याकांड इतना विभत्स था कि उसके गले से खून रिसता रहा, वह तड़पती रही, चाचा फर्श पर से खून साफ करता और चाची चौक धोती रही। हत्याकांड को इतनी गुपचुप तरीके से अंजाम दिया गया कि पुलिस तक को तीन दिन बाद इस बारे में पता चला।

किसी को नहीं पता कहां गई थी
बनेसिंह की बेटी घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी महीने आठ तारीख को बनेसिंह बेटी से मिलने उसके कमरे पर गया था तो बेटी नहीं मिली। पूरे दिन इंतजार करने के बाद बनेसिंह वापस लौट आया। दस तारीख को उसने चाचा बसंत की मदद से बेटी को गांव बुलावाया।

गोली गले में फंसी और तड़प-तड़प कर शिवकुमारी की हो गई मौत

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि बनेसिंह ने बेटी से यह तक भी नहीं पूछा कि वह कहां गई थी, किसके साथ कई थी, सीधे ही उसे गोली मार दी। गोली गले में फंसी और तड़प-तड़प कर शिवकुमारी की मौत हो गई।

सबको रुला गई 5 साल की इस मासूम की अंतिम विदाई, पूरे परिवार का नूर थी ये बेटी

सिर्फ शक ही था कि उसकी बेटी किसी के साथ घूमने गई है

पिता बनेसिंह को सिर्फ शक ही था कि उसकी बेटी किसी के साथ घूमने गई है और नशे में उसने बेटी की हत्या कर डाली। न ही परिजनों, न ही स्कूल प्रशासन और शिवकुमारी की सहेलियों को यह पता है कि वह कहां गई थी।

पाली मुठभेड़: नाथूराम की तलाश में जुटी पुलिस, चेन्नई पुलिस के ज्वाइंट कमिशनर पहुंचे जैतारण