बीकानेर

राजस्थान के ​इस जिले में किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

https://www.patrika.com/ajmer-news/
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2018, 6:02 AM IST
Farmer strike strart
राजस्थान के ​इस जिले में किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

बीकानेर/खाजूवाला
किसानों ने शनिवार को आक्रोशित होकर धरना दिया। अन्तिम छोर पर बीजीएम माईनर की आरडी 21 पर सैकड़ों किसानों ने को धरना देकर प्रशासन व राज्य सरकार के खिलाफ भारतीय किसान संघ के बेनर तले नारेबाजी की। अनूपगढ़ शाखा से निकलने वाली केवाईडी, बीजीएम व केजेडी नहर के अंतिम छोर पर पूरा पानी नहीं पहुंचने के कारण माइनर पर टेल के किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना दे दिया। किसानों ने कहा कि अन्तिम छोर पर बैठे किसानों को पूरा पानी नहीं मिल रहा है। सिंचाई विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों को भी बार-बार अवगत करवाने के बावजूद भी इन्हें पूरा पानी नहीं दिया जा रहा है।

भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष शिवदत्त सिगड़ के नेतृत्व में को सैकड़ों किसान बीजीएम माइनर के अन्तिम छोर पर धरना लगाकर बैठ गए। इस समय चार में से दो समूह चलाकर साप्ताहिक पानी किसानों को रबी फसल के लिए दिया जा रहा है। लेकिन सावनी मूंग ग्वार की फसल चौपट होने के बाद रबी फसल के लिए दिए जा रहे सिंचाई पानी को लेकर किसान जहाँ उत्साहित नजर आ रहे हैं। वही किसानों को पूरा पानी नहीं देकर अंतिम छोर पर बसे किसानों के घाव के जख्म को ओर गहरा किया जा रहा है।

आखिरकार किसान धरना लगाकर बैठ जाते हैं

कम पानी का दंश झेल रहे अंतिम छोर के किसान पिछले लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं। किसानों की सुनवाई नहीं होने के कारण आखिरकार किसान धरना लगाकर बैठ जाते हैं। पिछले साल भी केवाईडी नहर की 104 आरडी पर किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना लगाया था। 5 किसानों के आमरण अनशन पर बैठने की सूचना से प्रशासन में मचे हड़कंप के बाद किसानों की मांग मानते हुए धरना उठाया था। लेकिन आज वही हालात एक बार फिर किसानों के साथ हो रहे हैं। अभी तक किसानों की सुध लेने के लिए कोई प्रशासनिक अधिकारी नही पहुंचा है।

समाधान नहीं किया तो उग्र प्रदर्शन

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कैथल शुक्रवार देर शाम मौके पर पहुंचकर किसानों से रूबरू हुए थे। एक तरफ चल रहे साप्ताहिक पानी से किसान रबी फसल के लिए सरसों की बिजाई करेंगे। वहीं इस सिंचाई के वक्त किसान धरने पर बैठे हैं। शिवदत्त सिगड़ ने बताया कि समय रहते सिंचाई विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों की इस समस्या का तुरंत समाधान नहीं किया तो किसान उग्र प्रदर्शन करेंगे।

Published on: