बीकानेर

चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव होने से भभकी आग, पति व पत्नी झुलसे

हनुमानगढ़ जिले के एक गांव में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग भभक गई। इससे पति-पत्नी गंभीर झुलस गए, जिन्हें पीबीएम अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है।

less than 1 minute read
Fire in gas cylinder

बीकानेर. हनुमानगढ़ जिले के एक गांव में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग भभक गई। इससे पति-पत्नी गंभीर झुलस गए, जिन्हें पीबीएम अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है। पीबीएम पुलिस चौकी के अनुसार भादरा निवासी याकूब खां, पत्नी हसमत बानो मंगलवार को खेत में बनी ढाणी में चाय बना रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर में गैस रिसाव से आग भभक गई। इससे दोनों आग से झुलस गए। दोनों को हनुमानगढ़ से बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। यहां उनकी हालत गंभीर है।


धोखाधड़ी का आरोप
बीकानेर. कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि अपने नाम हस्तांतरण कराने के आरोप में नापासर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला गाढ़वाला निवासी रामदेव सुथार ने इस्तगासे के जरिए दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता और रिश्तेदार भंवरलाल व श्रीराम पुत्र स्व. शंकरलाल के खाते की कृषि भूमि गाढ़वाला में ४९.९२ हेक्टेयर है। कृषि भूमि में संयुक्त खाता चल रहा है। संयुक्त खाते की कृषि भूमि में शंकरलाल पुत्र भगवानाराम सुथार का नाम था।

शंकरलाल की दो नवंबर-१९९२ को मृत्यु हो गई। तब शंकरलाल के वारिसान में उनकी पत्नी रेवंती व दो पुत्र भंवरलाल, श्रीराम व छह पुत्रियां लिछमा, कुनी, चौथा, रामा, संतोष व एक अन्य है। शंकरलाल की मृत्यु के बाद उनके दोनों पुत्रों ने षड्यंत्र रचकर कूटरचित दस्तावेज तैयार करवाकर अपनी माता रेवंती के नाम कृषि भूमि में नामांतरण दर्ज करवा लिया। छह बहिनों के तथ्यों को छिपाया। वारिसान प्रमाण-पत्र में केवल तीन को ही जायज वारिसान बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

हमारा कैंडिडेट कौन हो : बीकानेर विधानसभा के लिए तेजाराम धतरवाल का विजन
Published on:
17 Oct 2018 10:52 am
Also Read
View All