बीकानेर

फेसबुक पर दोस्ती पड़ी महंगी , फिल्म में हीरो बनाने के नाम पर ठगे लाखों

दोस्ती से एक युवा को फिल्म में हीरो का रोल देने का झांसा देकर मुंबई के एक व्यक्ति द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया है।

2 min read
fraud case

नोखा. फेसबुक की दोस्ती से एक युवा को फिल्म में हीरो का रोल देने का झांसा देकर मुंबई के एक व्यक्ति द्वारा ११ लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक नोखा के जम्भेश्वर चौक निवासी दिलीप बिश्नोई ने रिपोर्ट में बताया कि ८ अक्टूबर २०१७ को उसकी फेसबुक पर मुंबई में रहने वाले गुरमीत देबीना चौधरी नाम के व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। फेसबुक पर बातचीत के दौरान गुरमीत ने उसे अपनी फिल्म में हीरो का रोल देने की बात कहते हुए बैंक में पहले कुछ पैसे जमा करवाए।

बाद में अलग-अलग बैंक खातों में उससे करीब ११ लाख रुपए जमा करवा लिए। रिपोर्ट में दिलीप ने बताया कि उसने फिल्म में हीरो बनने के सपने को पूरा करने के लिए घर के जेवरात तक गिरवी रख दिए। उनसे जो पैसे मिले उनको आरोपी गुरमीत के खाते में जमा करवा दिए। कुछ दिन बाद ही आरोपी गुरमीत ने अपनी फेसबुक आइडी लॉक कर दी और फोन उठाने भी बंद कर दिए। इस ठगी का पता चलते के बाद उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


बड़ा ईनाम देने का झांसा देकर १८ हजार की ठगी
नोखा . जसरासर में एक चिटफंड कंपनी के द्वारा बड़ा ईनाम देने का लालच देकर एक व्यक्ति से १८ हजार रुपए की ठगी करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक जसरासर हाल गंगापुर सिटी में रहने वाली पदमा बिश्नोई ने रिपोर्ट में बताया कि जसरासर के बजरंग लाल पुत्र रेवंतराम जाट और चार-पांच अन्य लोगों ने मिलकर कुछ समय पहले श्री विष्णु मार्केटिंग के नाम से एक कंपनी खोली थी।

कंपनी में २५०० सदस्य बनाने, प्रत्येक सदस्य को ईनाम देने और ईनाम नहीं मिलने वाले सदस्य को २१ हजार रूपए देने का भरोसा दिलाया था। उसने कंपनी प्रतिनिधि की बातों में आकर १२ किश्तों में १८ हजार रुपए कंपनी के खाते में जमा करवा दिए। बाद में ईनाम भी नहीं मिला और मांगने पर पैसे देने से भी मना कर दिया।

ये भी पढ़ें

वीडियो: मोदी क्या जाने महिलाओं का दर्द, पहले पति परेशान अब पत्नी परेशान
Published on:
03 Jun 2018 12:08 pm
Also Read
View All