बीकानेर

सरकारी खरीद बंद, किसान हो रहे परेशान

स्थानीय कृषि अनाज मंडी में सरकारी खरीद केंद्र पर बारदाना के अभाव में सरकारी मूंगफली खरीद बंद रही।

2 min read
मूंगफली

छतरगढ़. स्थानीय कृषि अनाज मंडी में सरकारी खरीद केंद्र पर बारदाना के अभाव में सरकारी मूंगफली खरीद बंद रही। गौरतलब है कि यहां क्रय विक्रय सहकारी समिति के तत्वावधान में चल रही मूंगफली के सरकारी खरीद गत चार-पांच दिन से राजफैड द्वारा पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध नही करवा पाने के कारण बंद रही। इस दौरान गांवों से मूंगफली लेकर आए वाहनों की लम्बी कतारे लग गई है।

सरकारी खरीद कार्य बंद होने व नए टोकन जारी नही होने के अभाव में किसानों को परेशानी सामना करना पड़ रहा है। इसके मद्देनजर सोमवार को छतरगढ़ एसडीएम सबीना बिश्नोई व क्रय विक्रय सहकारी समिति के मुख्य व्यवस्थापक शिशुपालसिंह ने निरीक्षण कर व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए आदेश खरीद केंद्र अधिकारी व कर्मचारियों को दिया।

इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकारी खरीद केंद्र पर आए दिन बारदाना खत्म होने से सर्दी में बुआई का समय निकलने का भय बना रहता है। किसानों ने अधिकारियों से पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध करवाने की मांग रखी। अधिकारियों जल्द ही जरूरत मुताबिक बारदाना उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

इनका कहना है
राजफैड के उच्च अधिकारियों को बारदाने की खत्म होने की सूचना सेपांच छह दिन पहले अवगत करवाया दिया था। जल्द ही 65 हजार बोरी बारदाना पहुंचने की बात कही है।
शिशुपालसिंह, मुख्य व्यवस्थापक, सहकारी समिति, छतरगढ़

बारदाने के अभाव में अटकी तुलाई
श्रीडूंगरगढ़. समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद केन्द्र पर सोमवार को केवल 16 हजार 500 बारदाना पहं़ुचा। इसमें खरीद केन्द्र पर पहले से ही तुलाई का इंतजार कर रह रहे दौ सौ किसानों की मूंगफली तोली जा सकी। खरीद केन्द्र पर अब पुन: आगे आने वाले किसानों के लिए बारदानें का अभाव है।

इसके अभाव में तुलाई सम्भव नहीं हो सकेगी। श्रीडूंगरगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति ने किसानों से आग्रह किया है कि आगामी 5 व 6 दिसम्बर को फसल क्रय केन्द्र पर लेकर न आएं। बारदाना आने के बाद किसानों को अवगत करवा दिया जाएगा।

बारिश की आशंका, स्वयं करें मूंगफली की सुरक्षा
नोखा. यहां नेफैड की ओर से समर्थन मूल्य पर नोखा तहसील क्रय विक्रय सहकारी समिति के माध्यम से खरीदी जा रही मूंगफली की तुलाई से पूर्व बारिश से बचाव की सुरक्षा किसानों को अपने स्तर पर ही करनी होगी। समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विक्रमङ्क्षसह बेनीवाल ने बताया कि मंगलवार को मौसम विभाग की ओर से बारिश की आंशका व्यक्त की गई है।

इसके मद्देनजर किसानों को अपने स्तर पर तिरपाल की व्यवस्था करके तुलाई के लिए लाई गई मूंगफली की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। भीगे माल की तुलाई नहीं की जाएगी। बेनीवाल ने बताया कि मंगलवार को एवं इसके बाद मौसम की प्रतिकूलता में तुलाई नहीं होती है तो किसान को उसके रजिस्टर्ड मोबाइल पर तुलाई की तिथि से अवगत करा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

video: परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में शहर के कॉलेजों में विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
Published on:
05 Dec 2017 01:50 pm
Also Read
View All