हनुमान बेनीवाल पहुंचे बीकानेर, बोले- पंचायत चुनाव में तीसरी ताकत के रूप में उभरेगी RLP
Also Read
View All 
बीकानेर . बीकानेर अंचल में गर्मी का कहर सोमवार को भी जारी रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को लू और आंधी चलने की आशंका जताई है। तापमान बढऩे का क्रम सोमवार को फिर शुरू हुआ और एक डिग्री तापमान बढऩे से गर्मी के तेवर फिर तीखे हो गए। और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।
मटकियों के पानी में भी प्यास बुझाने वाली शीतलता का अभाव रहा। हेलमेट, स्कार्फ एवं कपड़े से ढके चेहरों को भी गर्मी बेधती रही। तेज गर्मी के चलते दोपहर में जनजीवन थम सा गया। गर्मी से बेहाल लोग गन्ने का ज्यूस, छाछ, आइसक्रीम व शीतल पेय पदार्थो की दुकानों पर लोग सुस्ताते नजर आए। अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा।