
Firing
बीकानेर . नया शहर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात को दो पक्षों में झगड़े के दौरान फायरिंग हो गई। इसमें एक युवक गंभीर घायल हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मोहल्ले में खलबली मच गई। सीआइ बहादुरसिंह ने बताया कि
सोनगिरी कुएं के पास पावर हाऊस के पीछे हनुमान हत्था निवासी भूपेन्द्र उर्फ भूपसा ने प्रदीप (20) पुत्र रविन्द्र श्रीमाली पर पिस्तौल से फायर किया। गोली प्रदीप की जांघ में लगी है। सीआइ ने बताया कि आपसी विवाद के चलते देर रात को दोनों के बीच बोलचाल हो गई। इसी दौरान भूपेन्द्र ने प्रदीप पर पिस्तौल से फायर कर दिया। पुलिस ने आरोपित की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी कराई लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
Published on:
15 May 2018 08:19 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
