बीकानेर

न्यू ईयर कार्निवल को लेकर शहरवासियों में उत्साह, तैयारियां अन्तिम दौर में

कार्निवल का आगाज स्थानीय सार्दुल क्लब मैदान पर 23 दिसम्बर को होगा।
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2017, 12:50 PM IST
New Year Carnival
न्यू ईयर कार्निवल

बीकानेर . राजस्थान पत्रिका की ओर से शहरवासियों के लिए न्यू इयर कार्निवल आयोजित किया जा रहा है। कार्निवल का आगाज स्थानीय सार्दुल क्लब मैदान पर 23 दिसम्बर को होगा। न्यू इयर कार्निवल में लोग सपरिवार नववर्ष के लिए खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन का आनन्द ले सकेंगे। विशाल फूड जोन में लोग कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनन्द ले सकेंगे।

मेले में स्थानीय व्यापारी भी अपने विशिष्ट उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। राज्य व अनेक प्रांतों के व्यापारी भी अपने-अपने इलाके के खास उत्पाद मेले में लाएंगे। न्यू ईयर कार्निवल में विशाल डोम में विभिन्न तरह के उत्पाद सजेंगे। मेले में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। अधिक जानकारी के लिए 9351205523, 7976103619 पर संपर्क कर सकते हैं।

बच्चों के लिए खास
इस कार्निवल में कई तरह के झूले लगेंगे। इनमें रोमांचक ज्वाइंट व्हील, ड्रेगन ट्रेन, रेंजर, बोन्सी, ट्रम्बलिंग, चांद-तारा और ब्रेक डांस सहित झूलों के साथ बच्चों के लिए भी कई झूले लगेंगे।

खरीदारी का उत्सव
नववर्ष की खरीदारी के लिए गीजर, रूम हीटर, किचन वेयर, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, परफ्यूम क्राकरी, फैशन , फिटनेस, कंप्यूटर खिलौने, फर्नीचर, गद्दे, सोफे आदि घरेलू उपयोग के उत्पादों की विशाल व लेटेस्ट रेंज मिलेगी। इसके अलावा मेले में पुस्तकें, बैंक, वित्त, बीमा, प्रोपर्टी, एजुकेशन संबंधी स्टॉल पर उत्पादों की विशाल रेंज आकर्षण का केन्द्र होंगी।

चिकित्सा शिविर में 90 ऑपरेशन
नोखा. यहां रोड़ा रोड स्थित महॢष गौतम भवन में आयुर्वेद विभाग व माय प्लेजर ग्रुप की ओर से आयोजित क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर में बुधवार को २०० रोगियों का पंजीयन किया गया। ग्रुप के महावीर तापडिय़ा व अंकित तोषनिवाल ने बताया कि 90 से अधिक रोगियों के ऑपरेशन भी किए गए।

इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर, भागवताचार्य कन्हैयालाल पालीवाल प्रभुप्रेमी, सवाईङ्क्षसह राठौड़, शंकरलाल भार्गव, लिछूराम सुथार आदि मरीजों से मिले और चिकित्सक टीम व ग्रुप के सदस्यों का उत्साहवद्र्धन किया। शिविर में आयुर्वेद विभाग के चिकित्सक डा. यादराम गुर्जर, डा. बालमुकुन्द शर्मा, डा. जितेन्द्रङ्क्षसह राठौड़, डा. सुखजीत कौर, डा. रीतु राठी ने अपनी सेवाएं दी।

शिविर 23 दिसम्बर को सम्पन्न होगा। रोगियों के खाने-पीने, रहने व दवाइयों की व्यवस्था नि:शुल्क की गई है। शिविर की विभिन्न व्यवस्थाओं में बजरंग पानेचा, अनिरुद्ध खड़ लोहिया, अमित व्यास, परमेश्वर गोदारा, जेठमल व्यास, प्रमोद बाहेती आदि जुटे रहे।

Published on: