17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी जीजा गिरफ्तार

नाबालिग बच्ची द्वारा आत्महत्या करने के मामले में छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बच्ची के जीजा को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 21 Dec 2017, 12:27 PM IST

Rape accused arrested for Rape with her Minor Sister in law in Jaipur

लोगों ने अब रिश्तों की मर्यादा को खत्म कर दिया है। यौन उत्पीड़न और रेप जैसी घिनौनी हरकतों के पीछे का सच इससे भी ज्यादा भयानक होता है। आजकल हर उम्र की महिलाएं इन अपराधों का शिकार हो रही है। लेकिन सच्चाई यहीं है कि महिलाओं और लड़कियों को सबसे ज्यादा खतरा अपने ही रिश्तेदारों, पड़ौसियों और दोस्तों से है। कहने में अजीब है लेकिन आजकल के मामले इसी जमीनी हकीकत को बयां करते है। हाल ही में पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में सफलता हासिल की है। अपनी पत्नी की छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


झोटवाड़ा के प्रेम नगर में 40 दिन पहले एक नाबालिग बच्ची द्वारा आत्महत्या करने के मामले में झोटवाड़ा थाना पुलिस ने बुधवार आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बच्ची के जीजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी भांकरोटा सिंवार निवासी कानाराम (25) को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी गुर भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी जीजा ने करीब दो माह पहले घर में बच्ची को अकेली पाकर छेड़छाड़ कर दी थी। छेड़छाड़ से अवसाद में आकर 17 वर्षीय बच्ची ने 9 नवम्बर को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।


घटना के 15 दिन बाद परिजनों को बच्ची की डायरी में लिखा मिला कि उसकी मौत का राज दो सहेलियां जानती है। तब परिजनों ने दोनों सहेलियों से पूछा तो पता चला की बच्ची जीजा द्वारा छेड़छाड़ करने से परेशान थी। उसके बाद परिजनों ने 28 नवम्बर को जीजा कानाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने दोनों सहेलियों के बयान करवाने के बाद कानाराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्राइवेट कंपनी में काम करता था और काम पर जाने से पहले रोज पीडित परिवार के यहां दूध देने जाता था। इस दौरान बच्ची को अकेली पाकर वह उससे छेड़छाड़ करता था।