बीकानेर

बच्चों के यौन शोषण की बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए शिक्षा निर्देशकों ने जारी किये ये आदेश

बच्चों के यौन शोषण की बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए राज्य के सरकारी स्कूलों में भी हर बच्चे की गतिविधि पर शिक्षक एवं संस्था प्रधान पैनी नजर रखेंगे।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2017, 12:56 PM IST
Feature image

बीकानेर. बच्चों के यौन शोषण की बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए राज्य के सरकारी स्कूलों में भी हर बच्चे की गतिविधि पर शिक्षक एवं संस्था प्रधान पैनी नजर रखेंगे। इसके लिए बाकायदा हर स्कूल में तीन सदस्यों की सर्तकता समितियों का गठन किया जाएगा, जिसमें एक महिला होगी।

ये समिति हर छात्र एवं छात्रा की गतिविधियों पर नजर रखेगी तथा असामान्य परिस्थिति दिखाई देने पर बच्चे की काउंसलिंग करेगी। प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशकों के संयुक्त हस्ताक्षरों से जारी आदेशों में राज्य के सभी संस्था प्रधानों को छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान देने को कहा है।

वाहन चालकों का हो पुलिस वेरिफिकेशन
संस्था प्रधानों को लघु शंका के लिए बच्चों को अकेले नहीं भेजने, बड़े बच्चों से उनकी घनिष्ठता पर नजर रखने, बच्चों को सरकारी स्कूल में लाने वाले निजी वाहनों के चालकों के पुलिस वेरिफिकेशन के लिए अभिभावकों को पे्ररित करने, कक्षा से बाहर जाने वाले बच्चों के वापस समय पर कक्षा में आने के प्रति सर्तकता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा संस्था प्रधानों को बड़े बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने, उनके व्यवहार में अनुचित बदलाव देखने पर उनकी काउंसलिंग कर बदलाव की वजह जानने के प्रयास करने व उनके अभिभावकों को बुलाकर इसकी जानकारी देने को भी कहा गया है।

महिला बीएड प्रशिक्षणार्थियों को नहीं जाना पड़ेगा दूर
बीकानेर . बीएड इन्टर्नशिप के लिए दूरस्थ स्थान मिलने से परेशान महिला प्रशिक्षणार्थियों को सरकार ने राहत दी है। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने घोषणा की है कि जिन महिला अभ्यर्थियों को इन्टर्नशिप के लिए दूरस्थ स्थान मिले हैं, उन्हें रिक्त होने पर इच्छित स्थान मिलेंगे। एेसे प्रशिक्षणार्थी अपनी परिवेदनाएं संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को दे सकेंगे, जिनका निस्तारण ६ अक्टूबर तक कर दिया जाएगा।

'राजस्थान पत्रिका' ने २३ सितंबर को 'दूरस्थ स्थान मिलने से महिला अभ्यर्थी हो रही है परेशानÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद सरकार हरकत में आई और महिला प्रशिक्षणार्थियों को राहत दी है। प्रशिक्षणार्थी की परिवेदनाओं का निस्तारण जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा (प्रथम) की अध्यक्षता में गठित एक कमेटी करेगी।

इस तरह होगा निस्तारण

जिला शिक्षा अधिकारी सबसे पहले पारस्परिक आधार पर विद्यालय परिवर्तन वाली परिवेदनाओं का निस्तारण करेंगे। इसके बाद दिव्यांग, गर्भवती, ३ वर्ष से कम आयु की संतान वाली महिला प्रशिक्षणार्थियों के बाद उन सामान्य महिलाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें सुविधाजनक स्थान नहीं मिला है।

उन्हें 'पहले आओ पहले पाओंÓ के आधार पर स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। विशेष विद्यालयों में नियुक्त प्रशिक्षणार्थियों को सामान्य विद्यालय उनकी परिवेदनाओं के आधार आवंटित किए जाएंगे। तृतीय भाषा के प्रशिक्षणार्थियों को वे ही विद्यालय आवंटित किए जाएंगे, जिनमें ये विषय होंगे।

Published on: