15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली चोरी करने वाले हो जाएं सावधान क्योंकि कहीं ये टीम आ ना जाये आपके घर

बिजली चोरों की धरपकड़ के लिए विद्युत निगम की सतर्कता (विजिलेंस) टीम हरकत में आ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 24 Sep 2017, 12:02 PM IST

Power theft

बिजली चोरी

बीकानेर. बिजली चोरों की धरपकड़ के लिए विद्युत निगम की सतर्कता (विजिलेंस) टीम हरकत में आ गई है। इसके लिए विद्युत निगम ने विशेष टीमें गठित की हैं, जो फील्ड में जाएंगी और बिजली चोरों पर कार्रवाई करेंगी। इस मामलें में ग्रामीण वृत्त में ज्याद प्रयास किए जा रहे हैं। निगम की सतर्कता टीमें कार्रवाई के दौरान बिजली चोरों के कनेक्शन काट जुर्माना भी वसूल रही हैं। थानों में मामले दर्ज कराए जा रहे हैं। उच्च प्रबंधन से निर्देश मिलने के बाद विजिलेंस की कार्रवाई में इजाफा हुआ है।


2571 मामलों में कार्रवाई, 1718 चोरी के प्रकरण
जिला वृत्त में अप्रेल से अगस्त तक सतर्कता टीम ने 2571 मामलों में कार्रवाई की है। इसमें 1718 प्रकरण चोरी के हैं। शेष बिजली छीजत व अन्य प्रकरण हैं। अभियान के दौरान सतर्कता टीम ने अब तक 3 करोड़ 86 लाख 43 हजार रुपए का जुर्माना निर्धारित किया है। इसमें 94 लाख 87 हजार रुपए की वसूली की गई है।

193 मामले दर्ज
अभियान के दौरान अब तक 193 मामले दर्ज कराए हैं। इसमें विद्युत चोरी निरोधक थाना व ग्रामीण क्षेत्र के संबंधित थाने शामिल हैं।

सख्त कार्रवाई होगी
&बिजली चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विजिलेंस टीम के अलावा अभियंता भी फील्ड में पहुंचकर कार्रवाई कर रहे हैं। बिजली चोरी करते पाये जाने पर कनेक्शन काटा जाएगा और जुर्माना वसूला जाएगा।
हवासिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम

'भारतीय संस्कारों और सभ्यता को पहचानें'

स्वदेशी महोत्सव के कार्यालय का उद्घाटन राजीव गांधी मार्ग पर शनिवार को ब्रह्म गायत्री सेवा आश्रम के अधिष्ठाता रामेश्वरानंद महाराज के सान्निध्य में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक नरोत्तम व्यास थे। अध्यक्षता स्वदेशी जागरण मंच के विचार मंडल सहप्रमुख धरमप्रकाश शर्मा ने की। कार्यक्रम में रामेश्वरानंद महाराज ने कहा कि हमारी सभ्यता और संस्कार, पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय रहे हैं। बदलते समय के साथ इनके मूल्यों का हृास होने लगा है।

यह बेहद चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी हमारे संस्कारों की गहराई को पुन: पहचानें और पाश्चात्य सभ्यता से दूरी बनाते हुए आगे बढ़ें। नरोत्तम व्यास ने कहा कि हमें कठोरता से चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने की जरूरत है। प्रत्येक भारतीय को चाहिए कि वह इस बात की पैरवी करे। धरमप्रकाश शर्मा ने कहा कि अंग्रेजों के आने से पहले हमारे गांव आत्मनिर्भर थे।

अंग्रेजों की कुनीतियों की बदौलत हमारा युवा बेरोजगार होने लगा और आज स्थिति बेहद चिंतनीय हो चुकी है। मंच के विभाग संयोजक अनिल शुक्ला ने कहा कि डोकलाम विवाद के बाद चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए चले अभियान से 10 अरब डॉलर के आयात में कमी आई है। महोत्सव प्रभारी मधुसूदन व्यास ने बताया कि मंच द्वारा 11 से 15 अक्टूबर तक फोर्ट स्कूल मैदान में स्वदेशी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।