एक माह से जुटे हैं
डॉ.करणी सिंह स्टेडियम में बीकानेर दशहरा कमेटी व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम होगा। मैदान में उत्तर प्रदेश के बागपत से आए सलीम एवं उनकी टीम सवा माह से रावण, कुंभकरण, मेघनाद व ताड़का के पुतलों को आकार देने में जुटे हैं। इस बार रावण का पुतला 70 फीट लंबा होगा। आयोजन को लेकर कमेटी के कबीर झाम, सुमित, राकेश महेन्दीरत्ता आदि जुटे हैं।