भीषण गर्मी में लंबी दूरी की ट्रेनों की लेट-लतीफी से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
बीकानेर . भीषण गर्मी में लंबी दूरी की ट्रेनों की लेट-लतीफी से यात्रियों को परेशानी हो रही है। दूसरी तरफ रेलवे सुविधाओं में विस्तार का दम भर रहा है। हावड़ा से चलकर बीकानेर आने वाली ट्रेन इन दिनों अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंच रही है।
इस कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। समय पर नहीं पहुंचने के कारण वापसी में जाने वाली ट्रेन भी देरी से रवाना हो रही है। उत्तर-पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हावड़ा ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 8.30 की बजाय दोपहर 2.56 बजे बीकानेर पहुंची।
वापसी भी देरी से सुबह हावड़ा से आने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से साढ़े छह घंटे देरी बीकानेर पहुंची, इस कारण बीकानेर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन शाम 6.45 बजे की बजाय रात 8.30 बजे रवाना हुई। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
पीछे से ही लेट
हावड़ा ट्रेन इलाहबाद से ही लेट चल रही थी, बीकानेर मंडल को घंटों देरी से मिली। इस कारण निर्धारित समय नहीं पहुंची। वहीं जाने वाले ट्रेन को भी निर्धारित की बजाय करीब पौने दो घंटे देरी से रवाना की गई।
अभय शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर