बीकानेर

VIDEO : रेलवे ने उठाया ये बड़ा कदम, अब ट्रेनों में मिलेगा अच्छा भोजन

ट्रेनों में परोसे जाने वाले खाने को लेकर सामने आ रही शिकायतों को दूर के लिए रेलवे अब नई तकनीक की मदद लेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 May 2018, 8:22 AM IST
will good food in train
will good food in train

रमेश बिस्सा/बीकानेर. ट्रेनों में परोसे जाने वाले खाने को लेकर सामने आ रही शिकायतों को दूर के लिए रेलवे अब नई तकनीक की मदद लेगा। भारतीय रेलवे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से साफ.-सुथरा खाना परोसने व खाने की गुणवत्ता पर नजर रखेगा। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मिलने वाले खाने की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इंडियन रेलवे अपनी बेस किचन में हाई डेफिनेशन कैमरे लगाएगा। साथ ही पैन्ट्रीकार का नियमित निरीक्षण भी किया जाएगा।

बेस किचन में खाना पकाने और पैकिंग की पूरी प्रक्रिया पर कैमरे से निगरानी होगी। प्रत्येक किचन में 8 कैमरे लगाने की योजना है। इस तकनीक की मदद से सभी कैमरों का फुटेज स्थित मुख्यालय में लाइव दिखेगा। पहले चरण में इस प्रोजेक्ट को देशभर में 16 किचन में लॉन्च किया गया है। धीरे-धीरे इस कार्यक्रम का दायरा बढ़ाया जाएगा। खाने में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर यह सिस्टम उसे तुरंत सामने लाएगा। किसी शेफ या किचन सुपरवाइजर ने यूनिफार्म की जानकारी भी तुरंत सेन्ट्रल नियंत्रण कक्ष को मिल जाएगी।

टीम का गठन
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में चलने वाली ट्रेनों की पैन्ट्रीकार का निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए बीकानेर मंडल में कवायद शुरू हो गई है। मंडल प्रबंधक के निर्देश पर टीम का गठन किया जा रहा है, जो ट्रेनों में जाकर पैन्ट्रीकारों का निरीक्षण करेगी। खासकर टीम भोजन की गुणवत्ता परखेगी।

बीकानेर मंडल की ट्रेनों में वैसे तो कम ही पैन्ट्रीकार हैं। इसके बावजूद यात्रियों से फीडबैक मिलता रहता है। उसके आधार पर आने वाले दिनों में मंडल की ट्रेनों में भोजन की गुणवत्ता परखी जाएगी। साफ-सफाई का अवलोकन भी किया जाएगा।
एके दुबे, मंडल रेल प्रबंधक

Published on: