
bikaner accident
बीकानेर . बीछवाल थाना क्षेत्र में बोलेरो गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर बीछवाल पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। हवलदार भंवरलाल धाणक ने बताया कि नीलकंठ नर्सरी के पास एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी।
बाइक पर रानी बाजार इण्डस्ट्रियल एरिया निवासी ओमप्रकाश (२८) पुत्र पुखराम नायक एवं बिहार निवासी देजनाथ ऋषि बीकानेर से खारा की तरफ जा रहे थे। हादसे में ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। घायल को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया है। शव को मुर्दाघर में रखवाया है। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर बीछवाल थाने में दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है।
Published on:
14 May 2018, 7:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.