बीकानेर

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस: अधिकारियों के पद पर बैठी बालिकाएं

उरमूल प्लान लूणकरणसर की ओर से यहां अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

2 min read
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

बीकानेर . उरमूल प्लान लूणकरणसर की ओर से मंगलवार को यहां अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्जवलन कर की। संस्था के सचिव रामेश्वरलाल गोदारा ने बताया कि कार्यक्रम में नोखा, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, कोलायत आदि जगहों से करीब दो सौ बालिकाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा ने कहा कि बालिकाएं अपने लक्ष्य तय करें और कड़ी मेहनत करके आगे बढ़े। विशिष्ट अतिथि सीएमएचओ देवेन्द्रसिंह ने कहा कि बालिकाओं के समानता की बात कही। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा उमाशंकर किराडू ने कहा कि बालिका सशक्तिकरण पर विचार रखें। नारी निकेतन अधीक्षक कविता स्वामी, महिला सलाह सुरक्षा प्रभारी मंजू नागल, जिला रोजगार पंजीयक विभाग प्रभारी रामदयाल ने कुरीतियां मिटाने तथा बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर दो कबड्डी व दो खो-खो के मैच खेले गए। जिसमें १५ से २० साल की बालिकाओं के बीच मैच खेला गया। इसके बाद बालविवाह व अशिक्षा पर नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुखराम पाटवाल, महावीरसिंह, चेतनराम गोदारा, पुखराज माली, नरसाराम, निधिकांत, कृष्णा, वीणा व हीरा आदि उपस्थित थे।

अधिकारियों के पद पर बैठी बालिकाएं
दोपहर में टेक ओवर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सीएमएचओ व डीईओ ने प्रतीकात्मक रूप से अपने चार्ज सौंपे। इसके बाद दोनों बालिकाओं ने विभागीय कार्यालय में जाकर वहां कुछ देर विभाग की कार्रवाई देखी। बालिकाओं ने अधिकारियों के कार्यालय में बैठकर समस्याओं को सुनकर समाधान किया। दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम के बाद एक साझा घोषणा पत्र बनाया गया। इसमें इन दोनों बालिकाओं व दूसरी बालिकाओं द्वारा दिए गए मुद्दों को घोषणा पत्र को सीएमएचओ व डीईओ को दिए गए।

विधायक ने सुनी समस्याएं
बीकानेर. पूर्व विधानसभा की विधायक सिद्धि कुमारी मंगलवार को कैलाशपुरी क्षेत्र में पहुंची। जहां क्षेत्रवासियों ने नालियां, सड़क निर्माण कराने, आवारा पशुओं से निजात दिलाने सहित विभिन्न समस्याएं उनके समक्ष रखी। विधायक ने समस्याओं का निवारण कराने का आश्वासन दिया।

इस दौरान कैलाशपुरी स्थित पार्क का निर्माण कराने के लिए विधायक कोटे से सात लाख रुपए की घोषणा की। क्षेत्र के भवानी शंकर पांडे, प्रदीप ङ्क्षसह, इंद्र मोहन, श्रवणसिंह, नरपत ङ्क्षसह को पार्क विकास के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें

संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में सुरक्षा करने वालों से ही बन रहा असुरक्षा का माहौल
Published on:
11 Oct 2017 11:47 am
Also Read
View All