
'मेरी मूल विचारधारा संघ की है। इस विचारधारा से मेरा आज भी रिश्ता है। पार्टी विचाराधारा से भटक गई तो भाजपा से रिश्ता टूट गया। विचारधारा जिन्दी रहेगी।' यह बात रविवार को विधायक डॉ. किरोड़ लाल मीणा ने सर्किट हाउस में पत्रिका से खास बातचीत में कही।
डॉ. मीणा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने अन्त्योदय की बात कही, लेकिन सरकार का गरीब की तरफ ध्यान ही नहीं है। गरीब भटक रहा है। भाजपा सरकार की ऐसी नीतियों का विरोध हो रहा है। पार्टी में कैडर को महत्व नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने कैडर की बात उठाई तो पार्टी से निकाल दिया गया।
विकल्प चाहते हैं लोग
डॉ. किरोड़ ने कहा कि वे पार्टी के आन्तरिक लोकतंत्र की बात करते हैं। बीकानेर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में कई नेता यही बात करते हैं। उन्होंने कहा कि अब भी उनकी भाजपा के बड़े नेताओं से बातचीत होती रहती है। जनसेवा की दृष्टि से राजनीति करने वाले लोग विकल्प चाहते हैं।
राज्य की जनता को भरोसा है कि तीसरा मोर्चा सफल हो सकेगा। डॉ. मीणा ने कहा, 'वर्ष 2013 में मैंने अकेले 200 सीटों में से 132 पर प्रत्याशी खड़े किए। सवा चार प्रतिशत वोट हासिल किए। प्रदेश के ऐसे नेता एक साथ मिलकर तीसरे विकल्प पर विचार करें तो सफलता मिल सकेगी। उन्होंने ऐसे नेताओं के नाम तथा प्रदेश के मुद्दे भी गिनाए।
अयूब अली जर्मनी में करेंगे उस्ता कला का प्रदर्शन
हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद नई दिल्ली के तत्वावधान में फ्रंकफर्ट (जर्मनी) में 9 से 13 फरवरी तक आयोजित एम्बिएंट-2018 में उस्ता कलाकार अयूब अली बीकानेर की उस्ता कला का प्रदर्शन करेंगे। परिषद के सहायक निदेशक सिद्धार्थ त्यागी ने बताया कि
अयूब अली उस्ता इस अन्तरराष्ट्रीय कार्यक्रम में एप्च इंडियन पैवेलियन में ऊंट के चमड़े पर सुनहरी नक्काशी कार्य का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए अयूब अली उस्ता को राष्ट्रीय पुरस्कार-2014, राष्ट्रीय श्रेष्ठता प्रमाण पत्र-2012, राज्य स्तरीय पुरस्कार 2004-05 मिल चुके हैं।