एकीकृत सुरक्षा प्रणाली के तहत बीकानेर मंडल के स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसको लेकर कवायद शुरू हो गई है। कैमरों में कैद होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर बीकानेर से नियंत्रण किया जाएगा। इसके लिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सुरक्षा आयुक्त कक्ष के ऊपर केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष (मास्टर कंट्रोल रूम) बनाया जाएगा। जल्द ही निविदाएं निकलने के बाद कक्ष का निर्माण शुरू हो जाएगा।
मंडल में छह स्टेशनों पर निर्भया फंड के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जहां कैमरे लगाए जाएंगे, वहां स्थानीय स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाए जाएंगे, लेकिन मास्टर कंट्रोल रूम बीकानेर में बनेगा। यहीं से आरपीएफ के अधिकारी सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। पूर्व में आरपीएफ ने भेजे प्रस्ताव पर स्वीकृति आ चुकी है, निविदाएं आने के बाद जल्द नियंत्रण कक्ष का निर्माण शुरू हो जाएगा।
यह होगा लाभ स्टेशनों पर सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे लगाए जा रहे हैं। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की पहचान, महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार होता है, तो उसे तुरंत पकड़ा जा सकेगा। ट्रेन में अनाधिकृत वेंडर को रोकने में मदद मिलेगी। चोरी करने वालों की पहचान भी हो सकेगी। बीकानेर स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों से रेलवे पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस को भी अपराधिक मामलों में मदद मिल रही है।
इन स्टेशनों पर लगेंगे बीकानेर मंडल के गंगानगर, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, हिसार, भिवानी, सिरसा स्टेशनों के प्लेटफार्मों पर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना है।
स्वीकृति आ चुकी है निर्भया फंड से कैमरे लगाए जाने हैं, कैमरे लगाने का कार्य रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद से शुरू हो जाएगा। केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष की स्वीकृत आ चुकी हैं। डीके शुक्ला, मंडल सुरक्षा आयुक्त
नेशनल एचीवमेंट सर्वे परीक्षा आज नेशनल एचीवमेंट सर्वे की दूसरे चरण की परीक्षा सोमवार को सुबह होगी। इस परीक्षा के लिए आवश्यक सामग्री का स्कूलों में वितरण कर दिया गया है। निरीक्षण के लिए अधिकारियों की पांच टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम को तीन स्कूलों का निरीक्षण करना होगा। राज्य में स्कूली शिक्षा का स्तर जानने के लिए 10वीं के विद्यार्थियों की पांच विषयों की परीक्षा होगी।
संयुक्त निदेशक जोरावर सिंह ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थियों से ओएमआर सीट भरवाई जाएगी। बाद में ओएमआर सीट को ऑनलाइन किया जाएगा। हर जिले में 80 स्कूलों में कक्षा 10वीं के न्यूनतम 15 तथा अधिकतम 45 छात्रों की अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं हिन्दी की परीक्षा होगी। किसी भी छात्र को किसी भी विषय का प्रश्न पत्र मिल सकेगा। निगरानी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक करेंगे।