फैजाबाद.उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाएं 6 फ़रवरी से शुरू हो रही हैं . इन परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशाशन ने कमर कस ली है . नक़ल विहीन परीक्षा कराने के संकल्प के साथ जिला प्रशाशन ने जनपद में होने वाली हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए 07 जोनल मजिस्ट्रेट, 14 सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट एवं 23 स्टेटिक मजिस्ट्रेट 06 उड़न दस्ते का गठन किया गया है जो पूरे परीक्षा कार्यक्रम पर कड़ी नज़र रखेंगे और लगातार पूरे जनपद में भ्रमणशील रहकर परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न करायेंगे वहीँ गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही भी करेंगे . इस बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाओं को नक़ल वहीं कराने के लिए परीक्षा केन्द्रों में कमरों में CCTV कैमरे लगवाए गए हैं जिनसे परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी की जानकारी की जा सके .