बीकानेर

विधायक रविंद्र सिंह भाटी बोले-चुनाव परिणाम आने दीजिए…परिस्थितियों के हिसाब से करेंगे निर्णय

Rajasthan News : शिव विधानसभा क्षेत्र से विधायक और बाड़मेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी सोमवार को बीकानेर पहुंचे। निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए विधायक भाटी का पुरानी गिन्नाणी में युवाओं ने स्वागत किया।

less than 1 minute read
May 21, 2024

Rajasthan News : शिव विधानसभा क्षेत्र से विधायक और बाड़मेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी सोमवार को बीकानेर पहुंचे। निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए विधायक भाटी का पुरानी गिन्नाणी में युवाओं ने स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में भाटी ने कहा कि लोकसभा चुनाव भारी मतों से जीतकर इतिहास रचेंगे। बाड़मेर की जनता के आशीर्वाद से अच्छा परिणाम आएगा। भाजपा या अन्य राजनीतिक दल में शामिल होंने के सवाल पर रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि छात्र जीवन से संघर्ष किया है। आगे भी करते रहेंगे। चुनाव परिणाम आने पर तात्कालिक परिस्तिथियों और जनता के हित में जो होगा, उसके अनुसार निर्णय किया जाएगा।

देवीसिंह भाटी से मुलाकात के मायने…
भाजपा नेता देवीसिंह भाटी से पिछले दिनों गुपचुप मुलाकात कर जाने की वजह पूछने पर रविंद्र सिंह ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने कहा कि देवीसिंह भाटी हमारे मार्गदर्शक हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था, सो तटीयत पूछने उनके निवास पर गया था। भाजपा में जाने की अटकलों पर कहा कि जो भी होगा, वो भविष्य के गर्भ में है।

युवाओं में दिखा क्रेज
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी पुरानी गिन्नाणी स्थित टोकला हाउस पहुंचे। यहां पर युवाओं में उनसे मिलने का खासा क्रेज दिखा। युद्धवीर सिंह, गजेन्द्र सिंह, दानवीर सिंह टोकला, नवीनसिंह तंवर, हर्षित व्यास, मनीष तंवर, मनमोहन सिंह, नानू महाराज, नरेन्द्र सिंह, राम सिंह चरकरा, बलराज शयानी, गणेश धोबी आदि ने भाटी का स्वागत किया।

Updated on:
22 May 2024 10:34 am
Published on:
21 May 2024 02:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर