बीकानेर

Today Rajasthan Weather: आज खत्म होगा नौतपा, फिर अगले 2 दिन 28 जिलों में आया बारिश के साथ आंधी का Yellow Alert

IMD Rain Yellow Alert: प्रदेश में दो जून से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे चार जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2025, 12:31 PM IST
Feature image
2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट (पत्रिका)

Nautapa 2025: नौतपा के अधिक गर्म माने जाने वाले नौ दिन सोमवार को पूरे हो जाएंगे। इसका समापन आठ जून को होगा। इस बार नौतपा का मिलाजुला असर देखने को मिला। मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 2 और 3 जून को बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान सही साबित हुआ तो जिस तरह नौतपा की ठंडी शुरुआत हुई थी, वैसे ही इसके सर्वाधिक गर्म माने जाने वाले नौ दिनों की विदाई भी ठंडी रहेगी।

नौतपा की शुरुआत 25 मई को हुई। इससे पहले दिन 24 मई को इलाके में तेज अंधड़ के साथ बारिश होने से नौतपा के पहले दिन अधिकतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट के साथ 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उसके बाद नौतपा के तेवर तीखे होते गए। नौतपा की तपिश पर अंकुश 30 मई की शाम को हुई बारिश से भी लगा। कुल मिलाकर मौसम में आए बदलाव से नौतपा के नौ दिन लगातार नहीं तपे।

यह है नौतपा

जेठ महीने में जब गर्मी अपने चरम पर होती है, तब एक खास समय आता है जिसे ‘नौतपा’ कहा जाता है। यह नौतपा 9 दिनों की वह अवधि होती है, जब सूर्य की गर्मी सबसे ज्यादा महसूस होती है और तापमान कई जगहों पर रिकॉर्ड तोड़ सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल नौतपा 25 मई से शुरू होकर 8 जून तक चलेगा। हालांकि पूरे 15 दिन गर्मी तीव्र होती है, लेकिन शुरुआती 9 दिन विशेष रूप से अधिक तपन वाले होते हैं।

कब होता है

नौतपा यानी कि नौ दिन की तपिश, यह तब शुरू होता है जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। इस वर्ष सूर्य देव ने 25 मई को सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया और आठ जून तक इसमें रहेंगे। उसके बाद 8 जून को सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में चले जाएंगे, जिससे नौतपा खत्म हो जाएगा। रोहिणी नक्षत्र में सूर्य की किरणें धरती पर सीधी और तेज़ पड़ती हैं। यही वजह है कि इन दिनों गर्मी झुलसा देने वाली होती है।

आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

प्रदेश में दो जून से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे चार जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 28 जिलों के लिए आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले भी शामिल है। आंधी बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

Updated on:
2 Jun 2025, 12:31 PM IST
Published on: