
श्रीकोलायत. कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र में चोरी व डकैती की वारदातों को लेकर काफी प्रयास के बाद भी अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है। गत एक माह चौरी व डकैती की 9 वारदातों में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। आमतौर पर शांत क्षेत्र माने जाने वाले श्रीकोलायत में इन वारदातों को लेकर व्यापारी व आम आदमी भी दहशत में है। इन वारदातों में कुछ की तो प्राथमिकी भी दर्ज नहीं हो पाई।
इस माह जनवरी को रेलवे रोड पर नवल गुप्ता की दुकान पर चोरी हुई। इससे बड़ी चोरी झझू स्थित स्वर्णकार की दुकान में चोर्रं ने लाखों के माल पर हाथ साफ दिया। इसके बाद 24 जनवरी को अनिल कुमार सिंधी, डोकरी गारमेंट्स, नशा मुक्ति केंद्र, बालकिसन मूंधड़ा की दुकानों में चोरों ने दिन दहाड़े चोरी कर ली। डोकरी गारमेंट्स में लगे सीसी फुटेज में चोर रुपए निकलता दिखाई दे रहा है।
इसके बाद भी चोर पकड़ा नही जा सका। पुलिस इस मामले में एक को संदिग्ध मानकर पकड़ा लेकिन पूछताछ के बाद शांति भंग करने के आरोप में अदालत में पेश किया उनकी जमानत हो गई। भाजपा के डूंगरसिंह तेहनदेसर ने चोरी की वारदात को लेकर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा तथा पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, प्रधान जयवीर सिंह, उपखंड अधिकारी आदि को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रयास कर रहे हैं
पुलिस सभी मामलों को लेकर मुश्तैदी से प्रयास कर रही है तथा टीम बनाकर जिम्मेदरियां दी है। उम्मीद है की शीघ्र ही सफलता मिलेगी।
नियाज मोहम्मद, पुलिस उपअधीक्षक, श्रीकोलायत।
चचेरे भाई की हत्या के आरोपितों को जेल
बीकानेर . बीछवाल थाना क्षेत्र के कानासर की रोही में पिछले दिनों आपसी रंजिश के चलते हुई खूनी वारदात में राकेश तंवर की हत्या कर दी गई। इस मामले में रिमांड पर चल रहे चचेरे भाई समेत दो अन्य आरोपितों को मंगलवार को फिर से न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सीआई धीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि मुख्य आरोपित चेतन तंवर, प्रेम पंवार एवं एक नाबालिग आरोपित को रिमांड खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया, जहां से चेतन व प्रेम को जेल भेज दिया गया जबकि नाबालिग को संप्रेषण गृह में भेजा गया है। एक अन्य की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि ३१ जनवरी को कानासर में चेतन तंवर ने ताऊ के लड़के राकेश तंवर व बाबूलाल पर लाठी व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे राकेश तंवर की मौत हो गई थी। मंदिर में घंटी चुराने की बात पर दोनों में रंजिश चल रही थी।