सरकार के चौथे बजट से ग्रामीण विकास और सेहत सुधारने की उम्मीदें ज्यादा थी। लेकिन इन दोनों ही बड़े क्षेत्रों को कुछ खास हाथ नहीं लगा। सेहत में छिट पुट घोषणाओं से जनता का मन बहलाने की कोशिश की गई, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी विकास की बड़ी झलक नजर नहीं आई। कृषि, वन और सहकारिता के क्षेत्र में कुछ बड़े आंकड़ों के सिवाय ज्यादा हाथ नहंी लगा। चिकित्सा शिक्षा के लिए 1000 करोड़ के बजट प्रावधानों की घोषणा जरूर की गई है, लेकिन इसे पहले से चल रही 7 नए मेडिकल कॉलेजों की प्रक्रिया से जोडकऱ देखा जा रहा है। स्वास्थ्य के लिए बड़े बजट प्रावधानों के साथ इस बार सिगरेट पर करों में बढ़ोत्तरी कर अपने ट्रेंड को बदलने का संकेत दिया है। गांवों को स्मार्ट विलेज का तोहफा दिया गया है। जो कि पहले से तय माना जा रहा था। वहीं गांवों में भी अब एग्रोटेक मीट होंगी।