बीकानेर

इस समर कैंप में होगा बहुत कुछ खास, कही आप पीछे न रह जाएं तो जल्द करें अपना रजिस्ट्रेशन

इस समर कैंप में होगा बहुत कुछ खास, कही आप पीछे न रह जाएं तो जल्द करें अपना रजिस्ट्रेशन
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 May 2018, 2:27 PM IST
 patrika summer camp
Patrika In Education

बीकानेर . राजस्थान पत्रिका के शैक्षणिक अनुभाग 'पत्रिका इन एजुकेशन' की ओर से आयोजित हो रहे समर कैम्प के आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई शाम ७ बजे तक रखी गई है। मंगलवार को भी अपने पसंदीदा कोर्स में प्रतिभागियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। वे अपना रजिस्ट्रेशन करवाने में रुचि दिखाने लगे हैं।

स्कूल परिसर सहित शहर में अन्य स्थानों पर बने रस्ट्रिेशन केन्द्रों पर प्रतिभागी फॉर्म जमा करवा रहे हैं। निर्धारित समय तक चलने वाले इस बहुउद्देशीय कैम्प का मुख्य वेन्यू सेठ तोलाराम बाफना एकेडमी रहेगी। कैम्प को लेकर सभी वर्ग के प्रतिभागियों में उत्साह है। स्कूल परिसर सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में बने केन्द्रों पर भी फॉर्म लेने व जमा करवाने का सिलिसिला जारी है।

यहां भी होंगे कोर्स
कुकिंग कोर्स स्टेशन रोड स्थित होटल वृंदावन रिजेन्सी में, कम्प्यूटर से संबंधित कोर्स जूनागढ़ के पीछे वेबसोल कम्प्यूटर व ब्यूटी टिप्स व मेहंदी कोर्स एकता एम्बीलेस मॉडर्न मार्केट में होंगे।

ये हैं सहयोगी
समर कैम्प के सहयोगी सीईएससी, बंसल क्लासेज बीकानेर, राजाराम धारणिया ऑटोमोबाइल्स, कम्प्यूटर एजुकेशन डॉट कॉम, भीखाराम चांदमल, डुडलर्स किड्स वियर, डीपी पचीसिया, जेपी कलेक्शन, गणपति ट्रॉफी हाउस व होटल वृंदावन रिजेन्सी एवं वेबसोल कम्प्यूटर वेन्यू पार्टनर रहेंगे।

बढऩे लगा रुझान
छुट्टियों के सदुपयोग के लिए आयोजित इस कैम्प में विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी भागीदारी निभा सकते हैं। हर वर्ग के लिए कुछ नया सीखने का अवसर कैम्प में रहेगा। कैम्प में जहां स्पोकन इंग्लिश व पर्सनेल्टी डवलपमेंट की कक्षा होगी तो डांस व एरोबिक्स की मस्ती, कैनवास पर चित्र बनेंगे तो हैण्डराइटिंग सुधारने का अवसर होगा। यही नहीं गिटार व सिंथेसाइजर के गुर सीखने को मिलेंगे तो तीरंदाजी व क्रिकेट के टिप्स भी दिए जाएंगे। कम्प्यूटर व कुकिंग भी प्रमुख आकर्षण होंगे। अधिक जानकारी के लिए ९३५१२०५५२३ पर संपर्क किया जा सकता है।

Published on: