बीकानेर

पुलिस ने कई दिनों से फरार हार्डकोर अपराधी को दबोचा

श्रीकोलायत पुलिस ने कई मामलों में वांछित हार्डकोर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2017, 12:34 PM IST
accused arrested
आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर . श्रीकोलायत पुलिस ने कई मामलों में वांछित हार्डकोर अपराधी को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसएचओ सतपाल मीणा ने बताया कि हार्डकोर अपराधी खिंदासर निवासी राजू देवड़ा को सोमवार रात को टेचरी फांटे के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित श्रीकोलायत थाने में 307 के मामले में वांछित है। आरोपित के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में लूट, मारपीट के कई मामले दर्ज है।

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए हाईकोर्ट ने पुलिस अधीक्षक बीकानेर को तलब कर रखा था। चार तारीख को हाईकोर्ट में पेश होना था। इसलिए पुलिस तीन दिन से आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। सोमवार रात को मुखबिर के जरिए आरोपित के टेचरी फांटे पर होने की सूचना मिली और उसे दबोच लिया।

झुलसी वृद्धा की मौत
बीकानेर. नोखा उपखंड के मंसूरी गांव में दो दिन पूर्व खेत में बनी ढाणी में सर्दी से बचाव के लिए अलाव ताप रही बुजुर्ग महिला झुलस गई। उसे पीबीएम के बर्न वार्ड में भर्ती कराया था, जहां रविवार रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पीबीएम चौकी के अनुसार मंसूरी गांव निवासी 85 वर्षीय मोहनी देवी पत्नी गौतमराम शनिवार को भर्ती हुई थी। रविवार देर रात को बर्न यूनिट में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार परिजनों की रजामंदी के बाद शव को बिना पोस्टमार्टम कराए उन्हें सौंप दिया गया।

सुनसान जगह ले जाकर की मारपीट
बीकानेर. बाइक पर उठा ले जाने और सूनसान जगह पर मारपीट कर पटक जाने के आरोप में नयाशहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला झुंझुनूं हाल मुक्ताप्रसाद निवासी अंकित पुत्र विजेन्द्रसिंह जाट ने दर्ज कराया है।

उसने रिपोर्ट में बताया कि 24 नवंबर की रात को अंकित लाम्बा, गौरव, सत्यप्रकाश, सावन जांगिड़ व पांच -छह अन्य घर पर आए और उक्त लोग बाइक पर बैठाकर सूनसान जगह ले गए, जहां पर मारपीट की। आरोपी उसे अधमरा कर वहीं पटक कर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on: