बीकानेर

जल्द होगा तीसरे मोर्चे का गठन, किसानों और युवाओं के लिए लड़ेंगे लड़ाई – बेनीवाल

प्रदेश का आम आदमी अपने आप को असुरक्षित मान रहा है, प्रदेश में अपराधियों और अपराध की संख्या में दिनों-दिन इजाफा हो रहा है।
2 min read
Sep 22, 2017
Press conference of MLA Hanuman Beniwal

खींवरसर के निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस का बाजा बज चुका है। आम आदमी इन पार्टियों से ऊब चुका है, वह कोई तीसरे विकल्प की तलाश में है। जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। यह बात गुरुवार को बेनीवाल ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का आम आदमी अपने आप को असुरक्षित मान रहा है, प्रदेश में अपराधियों और अपराध की संख्या में दिनों-दिन इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस और भाजपा सरकार किसानों और युवाओं के साथ हमेशा से ही छल करती आ रही है। बेनीवाल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि

जब-जब प्रदेश में भाजपा की सरकार रही, तब-तब जातिवाद और अपराध की घटनाएं बढ़ी है। हाई सिक्युरिटी जेल से भी अपराधी मोबाइल फोन से अपना गैंग चला रहे हैं, अपराधियों को राजनैतिक संरक्षण को खत्म करने के लिए हमारी पार्टी आगे आएगी। तीसरे मोर्चे की पार्टी को किराड़ी लाल मीणा और घनश्याम तिवाड़ी का साथ रहेगा।

दिसम्बर से होगी शुरुआत
तीसरे मोर्चे की पार्टी बनाने के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बेनीवाल ने कहा कि दिसम्बर में हुंकार रैली द्वितीय की शुरुआत हो जाएगी। पहले चरण में दिसम्बर माह में करीब पांच लाख युवाओं के समर्थन के साथ बीकानेर में रैली निकाली जाएगी। इसके बाद सीकर तथा जयपुर में हुंकार रैली का आगाज होगा। इसके साथ ही तीसरे मोर्चे की पार्टी बनाने की घोषणा भी होगी। बेनीवाल ने बताया कि किसान आन्दोलन में किसानों के साथ सरकार ने छलावा किया।

उन्होंने बताया कि हमारी मांग है कि किसानों को संपूर्ण कर्ज माफी दी जाए। गुजरात की तर्ज पर निजी वाहन टोल फ्री होने चाहिए। वहीं जब तक पांच लाख रिक्त पदों की भर्ती नहीं हो जाती, तब तक बेरोजगार युवाओं को प्रति माह दस हजार रुपए का बेरोजगारी भत्ता शुरू किया जाए। उन्होंने छह हजार रुपए प्रति क्विंटल की दर से मूंगफली खरीद शुरू करने, मोठ और ग्वार का समर्थन मूल्य घोषित करने, किसानों के ८२ हजार करोड़ रुपए की कर्ज माफी सहित विभिन्न बिन्दुओं को उठाया।

Published on:
22 Sept 2017 10:49 am
Also Read
View All
CM Bhajanlal : राजस्थान सिविल संहिता-2026 जल्द लाने जा रही राज्य सरकार, स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भजनलाल ने की घोषणा

Bikaner E-Bus Service: स्वतंत्रता दिवस पर बीकानेर में ई बसों का संचालन हुआ शुरू, CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी

सीएम भजनलाल ने बीकानेर में फहराया तिरंगा, विकसित भारत के निर्माण में योगदान की अपील, जानें भाषण की बड़ी बातें

राजस्थान में कब होंगे थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले? मंत्री मदन दिलावर ने दिया बड़ा अपडेट; 50 हजार टीचरों की भर्ती भी जल्द

राजस्थान में CBI का बड़ा एक्शन, 1 लाख 20 हज़ार रुपए रिश्वत लेते दो रेल अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार, 48 करोड़ के टेंडर बिल से जुड़ा है मामला