
जिले के श्रीकोलायत क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार के समक्ष कई सवाल है। स्थिति यह है कि एक भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रसूति विभाग का डाक्टर नहीं है। श्रीकोलायत, बज्जू, गजनेर और देशनोक जैसे बड़े कस्बे इस सुविधा से वंचित है।
नहीं है विशेषज्ञ चिकित्सक
&यह बात सही है कि श्रीकोलायत क्षेत्र में सीएचसी में कोई विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। खासकर प्रसूति विभाग का विशेषज्ञ नहीं है। उप स्वास्थ्य केन्द्र में आधे नहीं बल्कि २५ प्रतिशत पद खाली है। जिन पीएचसी के भवन नहीं होने की बात कही जा रही है। वैसे दो पीएचसी है। इसमें से एक का बजट आ गया है।
डॉ. देवेन्द्र चौधरी, सीएमएचओ, बीकानेर
शहर में ज्यादा दिक्कत नहीं
&नगरीय क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं को लेकर ज्यादा दिक्कत नहीं है। जनता की ओर से कोई स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मांग और दबाव नहीं आ रहा है। मुझ से तो किसी ने न कोई शिकायत की और न ही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कोई मदद की मांग की। पब्लिक की ओर से कोई मांग नहीं है। पब्लिक के दवाब से ही जरूरत का आकलन किया जाता है।
डॉ. गोपाल जोशी विधायक बीकानेर पश्चिम
श्रीकोलायत में आधे अस्पताल बंद
श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेषज्ञ डाक्टर नहीं है। हालांकि पद स्वीकृत हैं। हांदा, दासूडी़, दियातररा एवं गडियाला के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डाक्टर एवं नर्सों के पद रिक्त हैं। यहां 90 उप स्वास्थ्य केन्दों में से 25 प्रतिशत पद रिक्त होने से बंद चल रहे हैं। नए स्वीकृत 15-20 उप स्वास्थ्य केन्द्र का अभी तक कोई अता-पता ही नहीं है। दासूड़ी, हांदा और केशरदेसर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भवन नहीं है। पूरे क्षेत्र में 108 की सुविधा चरमरा गई है।
भंवर सिंह भाटी , विधायक श्रीकोलायत
स्वाइन फ्लू पॉजीटिव का आंकड़ा 110 पर पहुंचा, अब तक सात की मौत
स्वाइन फ्लू ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा रखी है। जिले में हर दूसरे दिन नया रोगी रिपोर्ट हो रहा है। पीबीएम में स्वाइन फ्लू रोगियों का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बुधवार को भेजे गए नौ सैम्पलों में से दो और रोगियों के पॉजीटिव आने से अब ११० तक पहुंच गया है।
एसपी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरपी अग्रवाल के मुताबिक 1152 रोगियों की जांच की चुकी है, जिनमें से ११० में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है जबकि सात लोग इस बीमारी से अपनी जान गवां बैठे हैं। गुरुवार को ९ नए रोगियों के सैम्पल जांच में भेजे गए, जिनमें एक रोगी की जांच पॉजीटिव आई हैं।