राजकीय मेहता चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं के इलाज को लेकर सुविधाएं तो हैं, लेकिन कार्मिकों का टोटा है। अस्पताल में प्रतिमाह करीब 80-90 प्रसव होते है। लेकिन, प्रसव के पश्चात उन महिलाओं का ख्याल रखने वाला कोई भी नहीं होता है। अस्पताल में करीब 15 से 20 नर्सिंगकर्मियों की आवश्यकता है। लेकिन, अभी मात्र 4 नर्सिंगकर्मी के पद ही स्वीकृत है। इनमें से दो ही कार्यरत है। इसके साथ ही अस्पताल में हर ब्लड ग्रुप का सिर्फ एक-एक यूनिट रक्त ही उपलब्ध है। गर्भवती महिलाओं को आवश्यकता पडऩे पर परिजनों को अपने स्तर पर व्यवस्था करनी पड़ती है या महिलाओं को पाली रैफर करना पड़ता है।