बीकानेर

एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी झगड़ा, लाठी व कुल्हाड़ी से कर दी अपने चचेरे भाई की हत्या, देखिये वीडियो

एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी व लाठी से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी।
2 min read
• •
Updated: 1 Feb 2018, 10:35 AM IST
Quarrel in the two sides
दोनों पक्षों में झगड़ा

बीकानेर. बीछवाल थाना क्षेत्र के कानासर में बुधवार शाम को एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी व लाठी से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। हत्या का आरोपित मृतक के चाचा का लड़का है। हमले में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर घायल हुआ है, जिसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

बीछवाल एसएचओ धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि कानासर में बुधवार शाम करीब पौने बजे एक ही परिवार के लोगों में झगड़ा हो गया। इसमें पुरानी गिन्नाणी केशरदेसर कुआं निवासी सुंदरलाल तंवर का बेटा राकेश (40) बाबूलाल उर्फ राधाकिशन (45) घायल हो गए। दोनों को परिजन पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने राकेश तंवर को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर बीछवाल पुलिस पीबीएम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सदर राजेन्द्र सिंह, सदर सीआई लक्ष्मण सिंह ट्रोमा सेंटर पहुंचे।

बहनोई की रिपोर्ट पर दर्ज किया मामला
एसएचओ ने बताया कि मृतक के बहनोई बालकिशन पुत्र पीराराम भाटी की रिपोर्ट पर चेतन तंवर पुत्र मूलचंद तंवर एवं चार-पांच अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। आरोपितों की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

चोरी का आरोप लगाने पर हुई रंजिश
मृतक राकेश ने अपने खेत में बाबा रामदेव का मंदिर बनवा रखा है। वह उसकी पूजा-अर्चना करता है। अभी कुछ दिन पहले मंदिर से घंटी चोरी हो गई। राकेश ने चोरी का आरोप आरोपित चेतन पर लगाया था। इस बात को लेकर दोनों में रंजिश रहने लगी।

अभी तीन-चार दिन पूर्व चेतन और राकेश के बीच कहासुनी हुई। इस संबंध में सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई। सदर पुलिस ने दोनों को पाबंद भी कराया था। मृतक राकेश और आरोपित चेतन दोनों चाचा-ताऊ के लड़के हैं। मृतक राकेश आरोपित चेतन के ताऊ का लड़का है।

यूं दिया वारदात को अंजाम
राकेश व बाबूलाल बुधवार को कानासर स्थित अपने खेत गए हुए थे। चोरी का आरोप लगने से नाराज चेतन अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। यहां रामदेव मंदिर परिसर में दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। चेतन व उसके साथियों ने राकेश व बाबूलाल पर लाठी व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे राकेश व बाबूलाल के सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई। आरोपितों ने राकेश व बाबूलाल को मार-मार कर अधमरा दिया। शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग घटना स्थल पर पहुंचे तब तक आरोपित वहां से फरार हो गए।

Published on: