14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां दलित महिलाओं के हाथ से बना मध्याह्न भोजन नहीं खाते सवर्ण बच्चे

रोलागांव के शासकीय माध्यमिक स्कूल में आज भी किया जा रहा जाति के नाम पर भेदभाव, 124 बच्चों में से 64 घर जाकर करते हैं भोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 1 Feb 2018, 9:54 AM IST

kamal nath government

kamal nath government

सीहोर/रोलागांव। भले ही सरकार सबको साथ सबको विकास की बात कर रई हो, लेकिन अभी भी गांवों में लोग जात-पात और छुआछूत की जंजीरों में जकड़े हुए हैं। जिला मुख्यालय से करीब 65 किमी दूर रोलागांव के शासकीय मिडिल स्कूल में इसकी हकीकत देखी जा सकती है।

इस सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले सवर्ण जाति के बच्चे सिर्फ इसलिए भोजन नहीं करते क्योंकि मध्यान्ह भोजन तीन दलित महिलाएं बनाती हैं।स्कूल में अध्यनरत सवर्ण जाति के बच्चे दोपहर में छुट्टी होते ही भोजन करने के लिए अपने घर की तरफचल देते हैं। आष्टा विकासखंड के रोलागांव के मिडिल स्कूल में कक्षा छह से आठ तक 124 बच्चे दर्ज हैं। इसमें 60 बच्चे अनुसूचित जाति (एससी) और 64 बच्चे पिछड़ा, सामान्य वर्ग के अध्ययनरत हैं।

स्कूल में शासन द्वारा गठित बाबा रामदेव समूह के अनुसूचित जाति की तीन दलित महिलाएं मध्यान्ह भोजन (मिड डे मील) बनाती हंै। दोपहर में लंच के समय एससी के बच्चे तो भोजन करने बैठ जाते हैं, लेकिन सवर्ण जाति के बच्चे दलित महिलाओं के हाथ से खाना बना होने के कारण नहीं खाते हैं।जबकि स्कूल में सभी जाति के बच्चों का भोजन बनता है।मध्यान्ह भोजन के लिए अनुसूचित जाति के अलावा सवर्ण जाति के बच्चों को भी कहा जाता है।इसके बावजूद सवर्ण जाति के बच्चे भोजन खाने से मना कर देते हैं।

पांच साल से स्कूल में जारी है छूआछूत
करीब पांच साल से इस स्कूल में दलित जाति की रसोइया भोजन बनाने का काम रही है। तब से ही सवर्ण जाति के बच्चे उनके हाथ का खाना नहीं खाते हैं। परिजन ने भी अपने बच्चों को समझाना उचित नहीं समझा। प्रबंधन जरूर कह रहा है कि बच्चों को मध्याह्न भोजन करने समझाया जाता है, लेकिन इसका कितना असर हो रहा है, ये घर जाकर भोजन करने जाते बच्चों से देखी जा सकती है। पांच साल पहले स्कूल में सवर्ण जाति के रसोइया भोजन बनाते थे। उस समय जरूर उच्च जाति के बच्चे भोजन करते थे। हैरानी की बात है कि उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं है। एक तरफ जातिवाद, छुआछूत को छोडक़र एक होने की बात कही जा रही है और दूसरी तरफ शिक्षा के मंदिर में ये हाल है।

तीन महिलाओं को रसोइया नियुक्त किया
महिला स्वसहायता समूह गठित है। इसमें से शासन ने स्कूल में तीन महिलाओं को रसोइया नियुक्त किया है। तीनों दलित जाति की महिलाएं हैं। गांव में जातिवाद के चलते 64 बच्चे स्कूल में भोजन नहीं करते हैं।
- मांगीलाल सोलंकी, प्रधानाध्यापक मिडिल स्कूल रोलागांव

सवर्ण जाति के बच्चे भोजन नहीं करते हैं
हम तो स्कूल में आने वाले बच्चों के हिसाब से भोजन बनाते हैं। इसके बावजूद सवर्ण जाति के बच्चे भोजन नहीं करते हैं। उनको भोजन करने का कहा जाता है। फिर भी वह दोपहर में अपने घर खाना खाने चले जाते हैं।
- छीता बाई, सचिव बाबा रामदेव स्वहायता समूह रोलागांव

...तो स्कूल में जाकर जानकारी ली जाएगी
अभी तक इस संबंध में समूह या फिर प्रबंधन की तरफ से हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। इस तरह की कोई बात है तो स्कूल में जाकर जानकारी ली जाएगी। इसके बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।
- अजब सिंह राजपूत, बीआरसीसी आष्टा