बीकानेर

आठवीं बोर्ड परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी, शिक्षा मंत्री ने छात्रों को दी बधाई

शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला ने बुधवार को शिक्षा निदेशालय के हेरिटेज भवन में आठवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया।
less than 1 minute read
May 18, 2023
photo_2023-05-18_12-15-07.jpg

बीकानेर। शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला ने बुधवार को शिक्षा निदेशालय के हेरिटेज भवन में आठवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया। परिणाम इस बार एक फीसदी गिरकर 94.50 प्रतिशत रहा। जबकि गत वर्ष परिणाम 95.59 फीसदी रहा था। परिणाम मेरिट की बजाय ग्रेडिंग के आधार पर जारी किया गया है। विद्यार्थियों को चार तरह की ग्रेडिंग (ए, बी, सी और डी) दी गई है। शिक्षा मंत्री कल्ला ने ए ग्रेड हासिल करने वाली उदयपुर जिले की जया सोनी और अजमेर जिले की सबरीना बानो से फोन पर बातचीत कर बधाई दी और आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दीं।

13,05,355 विद्यार्थी बैठे थे परीक्षा में
परीक्षा में प्रदेश भर से 13 लाख पांच हजार 355 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 12 लाख 33 हजार 702 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जबकि 69,345 विद्यार्थी पूरक घोषित किए गए। वहीं 2438 विद्यार्थियों का परिणाम रोका गया है। इस मौके पर शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल, अतिरिक्त निदेशक रचना भाटिया, पंजीयक रामस्वरूप जांग़िड़, संयुक्त निदेशक अरविन्द व्यास व अनुभाग अधिकारी गणेश बोहरा समेत विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

बीकानेर के सबसे अधिक 554 विद्यार्थियों का परिणाम रोका: विभिन्न कारणों से 2438 विद्यार्थियों का परिणाम रोका गया है। प्रदेश में सबसे अधिक बीकानेर जिले के 554 विद्यार्थियों का परिणाम रोका गया है।

Published on:
18 May 2023 12:19 pm
Also Read
View All
Bikaner E-Bus Service: स्वतंत्रता दिवस पर बीकानेर में ई बसों का संचालन हुआ शुरू, CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी

सीएम भजनलाल ने बीकानेर में फहराया तिरंगा, विकसित भारत के निर्माण में योगदान की अपील, जानें भाषण की बड़ी बातें

राजस्थान में कब होंगे थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले? मंत्री मदन दिलावर ने दिया बड़ा अपडेट; 50 हजार टीचरों की भर्ती भी जल्द

राजस्थान में CBI का बड़ा एक्शन, 1 लाख 20 हज़ार रुपए रिश्वत लेते दो रेल अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार, 48 करोड़ के टेंडर बिल से जुड़ा है मामला

बीकानेर जिला परिषद में महिला होगी प्रमुख, महापौर की सीट सभी के लिए खुली, नगर पालिकाओं की भी तस्वीर साफ