पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि रविवार को आरपीएससी की ओर से राजस्व अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी की परीक्षा आयोजित की गई। उदयरामसर गांव के दो अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों पर नकल के लिए डिवाइस का प्रयोग करने की सूचना मिली। इस पर एएसपी और महिला डीएसपी के नेतृत्व में टीमें गठित कर भेजी गईं। पुलिस टीम ने परीक्षा शुरू होने से पहले दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें भेद खुल गया और युवकों ने सिर पर लगा रखी बालों की विग में ब्लूटूथ, मोबाइल सिम व अन्य डिवाइस छिपाए होने का खुलासा किया। पुलिस टीम ने नोखा के जांगलू निवासी मनोज कुमार एवं जस्सूसर गेट बीकानेर निवासी महेन्द्र कुमार ओझा को गिरफ्तार किया है। दोनों के सिर पर लगे नकली बालों की डिवाइस युक्त विग जब्त की है।