सवा सौ फीट गहरा कुआं
सूचना मिलने पर मांगलियावास थाने से एसआई हुकुम सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। वहीं का सरपंच प्रतिनिधि पुखराज मंरावलिया, वार्डपंच तेजू राम, गोपाल गुर्जर, आरएलपी नसीराबाद ब्लॉक अध्यक्ष छगन नाराणीया समेत 250- 300 ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवती का शव कुएं से बाहर निकालने का प्रयास आरंभ कर दिया। लेकिन कुएं की गहराई करीब सवा सौ फीट होने तथा अंधेरा के कारण संसाधन उपलब्ध नहीं होने से पुलिस को रात 2:30 बजे तक शव बाहर निकालने में सफलता नहीं मिल पाई। इस पर थाना प्रभारी सुनील ताडा ने अजमेर से सिविल डिफेंस टीम को सूचना कर मौके पर बुलवाया गया। टीम की मदद से पुलिस ने शनिवार सवेरे 4:30 बजे शव कुएं से बाहर निकालने में सफलता मिली।