बीकानेर

Rajasthan Crime : श्रीडूंगरगढ़ में सनसनीखेज मामला, 2 नाबालिग बच्चियों से रेप, मंदिर के पुजारी पर केस दर्ज

Rajasthan Crime : श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) में सनसनीखेज मामला। प्रसाद के बहाने बुलाकर 9 व 8 वर्षीया दो बालिकाओं के साथ बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला थाने में दर्ज करवाया गया।
2 min read
Rajasthan Crime Bikaner Sridungargarh Sensational case 2 minor girls raped temple priest against case registered
फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Crime : श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) में सनसनीखेज मामला। प्रसाद के बहाने बुलाकर नौ व आठ वर्षीया दो बालिकाओं के साथ बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला थाने में दर्ज करवाया गया।

नाबालिग के पिता ने बताई पूरी कहानी

थानाधिकारी जितेन्द्र स्वामी के अनुसार, नाबालिग के पिता ने बताया कि उसकी 9 वर्षीय बेटी अपनी मां के साथ ननिहाल गई थी। वहां पर उसकी साली की 8 वर्षीय बेटी भी आई थी। गत 3 जून को दोपहर में दोनों बालिकाएं बिना बताए घर से निकलीं और वापस नहीं आईं। उन्हें 4 जून को पता चला कि दोनों बालिकाएं दूसरे गांव में रिश्तेदार के घर पहुंच गई और डरी-सहमी हुई हैं।

गर्दन काटने की धमकी देकर दोनों संग किया बलात्कार

जितेन्द्र स्वामी के अनुसार, पूछने पर पता चला कि वह दोनों 3 जून को शौच करने के लिए गई थीं। दोनों को गांव के एक मंदिर का पुजारी प्रसाद देने के बहाने मंदिर के सामने बने ढाबे में ले गया। जहां आरोपी पुजारी ने दोनों को प्रसाद दिया। एक बालिका के पैर में चप्पल नहीं होने पर आरोपी चप्पल देने के बहाने दोनों को ढाबे के पीछे ले गया और दरांती से गर्दन काटने की धमकी देकर दोनों के साथ बलात्कार किया।

घटना जानकारी देने पर दोनों को जान से मारने की दी धमकी

जितेन्द्र स्वामी के अनुसार, आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को सौंपी है।

Updated on:
06 Jun 2025 09:11 am
Published on:
06 Jun 2025 09:10 am