बीकानेर

Rajasthan: शिक्षकों के ट्रांसफर पर मंत्री मदन दिलावर के बयान से मची हलचल! शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए ये आदेश

Rajasthan Education Department: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर साफ तौर पर कह चुके है कि थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं होंगे। लेकिन, शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति का खेल चल रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2024, 11:29 AM IST
Feature image

बीकानेर। शिक्षा विभाग में शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर अभी तक कोई सुगबुगाहट नजर नहीं आ रही है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी एक दिन पहले साफ तौर पर कहा कि थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं होंगे। इसके बाद शिक्षा विभाग में हलचल बढ़ गई है। हालिया खबरों के मुताबिक, इसी बीच 49 कार्मिकों के प्रतिनियुक्ति आदेश होने की खबर है।

शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर 49 कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति की है। इसमें 32 कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल के कार्यालयों में की गई है। इसमें सभी अलग-अलग ग्रेड के शिक्षक हैं। आदेश में कहा गया है कि एक वर्ष के लिए इन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसी तरह एक अन्य आदेश में साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग में 17 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

शिक्षा मंत्री ने दिया था ये बयान

थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों की उम्मीद लगाए बैठे शिक्षकाें को उस वक्त झटका लगा, जब शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने कहा था कि शिक्षकों का चयन जिलों के अंदर ही होता है। उन्हें उसी जिले में रहना पड़ता है। इस हिसाब से थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों की मांग नियमानुसार गलत है। इस बयान के बाद प्रदेशभर के थर्ड ग्रेड शिक्षकों का विरोध जारी है। मंत्री के बयान के अगले ही दिन शिक्षा विभाग ने 49 कार्मिकों के प्रतिनियुक्ति आदेश जारी कर दिए। जिनमें से 37 तृतीय श्रेणी शिक्षक है।