आदेश के मुताबिक सबसे लंबा पांच दिन का वीकेंड अप्रैल महीने में होगा। 10 से 14 अप्रैल तक 5 दिन की छुट्टी रहेगी। महावीर जयंती, महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती और अम्बेडकर जयंती के साथ शनिवार व रविवार का अवकाश रहेगा। हालांकि, 2025 में सरकारी कर्मचारियों को इस वर्ष के मुकाबले 11 छुट्टी कम मिलेगी। रविवार या शनिवार के दिन दूसरा सरकारी अवकाश आने के कारण ऐसा होगा।