बीकानेर. कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत को पार्टी ने छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। गहलोत पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों के सामने बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस की ओर से किए गए टिकट वितरण के बाद उन्होंने बागी बनकर चुनाव लडऩे की घोषणा की थी। हालांकि कांग्रेस की ओर से जारी पहली सूची में उनका नाम नहीं था, लेकिन मंगलवार को दूसरी सूची में कांग्रेस ने बागियों पर सख्ती दिखाते हुए ७ और नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

इसमें बीकानेर के गोपाल गहलोत का नाम भी शामिल है। पार्टी बगावत करने वाले 35 नेताओं पर अब तक कार्रवाई कर चुकी है। प्रदेश महासचिव (संगठन) महेश शर्मा ने बताया कि पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे ७ नेताओं को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। इनमें से ज्यादातर दूसरे राजनीतिक दलों में चले गए हैं। उन्होंने बताया कि गंगानगर से प्रदेश कांग्रेस सदस्य जयदीप बिहाणी, बीकानेर ईस्ट से प्रदेश कांग्रेस सदस्य गोपाल गहलोत, टोडाभीम से पूर्व जिला प्रमुख शिवदयाल मीणा, ओसियां के प्रदेश कांग्रेस सहवरित सदस्य महेन्द्र सिंह भाटी, बिलाड़ा से प्रदेश कांग्रेस सदस्य विजेन्द्र सिंह झाला, भीलवाड़ा से ओम नाराणीवाल, शाहपुरा से प्रदेश कांग्रेस सदस्य राजकुमार बैरवा को पार्टी से निष्कासित किया गया है।