बीकानेर

दूल्हा-दुल्हन के साथ ‘वोट बारात’, नाचते-झूमते ग्रामीणों ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

बीकानेर. लोकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने के लिए मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में 'वोट बारात' निकाली गई। इसमें नाचते-झूमते ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव के दौरान शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया।

less than 1 minute read
Nov 28, 2018
rajasthan election : Sweep program


बीकानेर. लोकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने के लिए मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में 'वोट बारात' निकाली गई। इसमें नाचते-झूमते ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव के दौरान शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सरगम सप्ताह के तीसरे दिन निकाली गई 'वोट बारात' में सजे-धजे ऊंट-घोड़ों और बैंड की स्वर लहरियों के बीच दूल्हे-दुल्हन के साथ उनके परिजनों व ग्रामीणों ने सात दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनावों में मताधिकार के उपयोग का आह्वान किया।

वोट बारात का जिला स्तरीय कार्यक्रम नालबाड़ी के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं ग्रामीण शामिल हुए। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। स्कूल से रवाना होकर बारात ग्राम पंचायत पहुंची। इस अवसर पर स्वीप प्रभारी अजीत सिंह, अतिरिक्त माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, स्वीप सह प्रभारी राजेन्द्र्र जोशी, गोपाल जोशी, शक्तिसिंह कच्छावा, सुखचैन सिंह आदि उपस्थित रहे। ठाकुरदास स्वामी, सुरेन्द्र पारीक और प्रतापदास ने कठपुतली शो से शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। सरगम सप्ताह के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयरामसर में वोट बारात निकाली गई। उपखण्ड अधिकारी मोनिका बालारा के अनुसार वोट बारात में विद्यालय के स्टाफ, विद्यार्थियों एवं आमजन ने भागीदारी निभाई।

आज रंगोली सें देंगे मतदान का संदेश
सरगम सप्ताह के तहत बुधवार को रंगोली बनाकर शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया जाएगा। जिला मुख्यालय पर दस स्थानों पर रंगोली सजेगी। मुख्य कार्यक्रम कलक्ट्रेट परिसर में सुबह १०:३० बजे होगा। स्वीप प्रभारी अजीत सिंह के अनुसार इस कार्यक्रम की कलर थीम ग्रीन रखी गई है। इस दौरान 'म्हारो वोट म्हारो हक' का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान मुरलीधर चौराहा, गोकुल सर्किल, रानी बाजार चौराहा, सूरसागर स्कूल तिराहा, कीर्ति स्तम्भ चौराहा, जवाहर पुस्तकालय चौराहा, बोथरा चौक, महावीर चौक आदि स्थानों पर स्कूली छात्राएं रगोली सजाएंगी।

ये भी पढ़ें

अमित शाह के लिए ये क्या बोल गए अशोक गहलोत, गरमाने लगा सियासी माहौल
Published on:
28 Nov 2018 10:24 am
Also Read
View All