30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह के लिए ये क्या बोल गए अशोक गहलोत, गरमाने लगा सियासी माहौल

Rajasthan Election 2018: गहलोत ने Amit Shah पर आरोप लगाते हुए कहा कि शाह कहते हैं कि कांग्रेसवाला वोट मांगने आए तो उसका गिरेबान पकड़ लो...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 28 Nov 2018, 10:30 AM IST

amit-gehlot

नवलगढ़(झुंझुनूं)। पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने कहा कि चुनावों का समय आते ही भाजपा को राममंदिर याद आ जाता है। वे सिर्फ वोट लेने के लिए राम की बात करते हैं। वे मंगलवार को चुनाव सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से ना आतंकवाद रुका है और ना ही कालाधन आया। गहलोत ने Amit Shah पर आरोप लगाते हुए कहा कि शाह कहते हैं कि कांग्रेसवाला वोट मांगने आए तो उसका गिरेबान पकड़ लो। वे ऐसा कर कार्यकर्ताओं को गुंडागर्दी सिखा रहे हैं।

जयपुर में बोले - पेट्रोल पंप के कारण फेमस मंत्री के पुत्र दलाली में मिले शामिल (Rajasthan Election 2018)
गहलोत ने राजधानी में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पर कटाक्ष साधा। उन्होंने कहा कि वह मोदी और शाह के सामने इतना झुककर प्रणाम कर रही हैं, इतना राजस्थान की जनता के सामने ही 5 साल झुक जातीं। गहलोत ने कहा कि भाजपा की चाल, चेहरा और चरित्र सही नहीं है। भाजपा सरकार में एक मंत्री का पेट्रोल पंप फेमस हुआ। वहां उनके पुत्र दलाली में शामिल पाए गए।

महिलाएं भीड़ में फंसी, गिरीं
गहलोत सभास्थल पर भारी भीड़ के बीच ही मंच तक पहुंचे। भीड़ ने भाषण के बीच भी नारे लगाए तो गहलोत ने उन्हें टोका। पास में रेलवे लाइन से ट्रेन गुजरी तो गहलोत ने कटाक्ष किया, लगता है मेरी स्पीच के साथ ट्रेन की टाइमिंग भी मिला दी गई है। सभा खत्म होते ही भीड़ के बीच कुछ बुजुर्ग महिलाएं फंस गईं।