बीकानेर

राजसी अंदाज में होगा डांडिया महोत्सव का आगाज

बीकानेर. राजस्थान पत्रिका व पान बहार के साझा प्रयास से बीकानेर के रेलवे स्टेडियम में १५ व १६ अक्टूबर को शहर का सबसे बड़ा डांडिया महोत्सव होगा। मातारानी की आराधना में शहरवासी सपरिवार डांडिया खड़काएंगे। वहीं विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों की बौछार होगी। महोत्सव को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह है।
2 min read
• •
Updated: 15 Oct 2018, 9:00 AM IST
Rajasthan Patrika Dandiya festival
Rajasthan Patrika Dandiya festival


बीकानेर. राजस्थान पत्रिका व पान बहार के साझा प्रयास से बीकानेर के रेलवे स्टेडियम में १५ व १६ अक्टूबर को शहर का सबसे बड़ा डांडिया महोत्सव होगा। मातारानी की आराधना में शहरवासी सपरिवार डांडिया खड़काएंगे। वहीं विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों की बौछार होगी। महोत्सव को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह है। स्थानीय रेलवे ग्राउंड में दो दिन तक पारिवारिक माहौल में होने वाले रंगारंग डांडिया महोत्सव में बीकानेरवासी सज-धजकर सपरिवार भागीदारी निभाएंगे।

रेलवे ग्राउंड में गरबारास के साथ राजस्थानी संस्कृति को बीकानेर के डांडिया रसिक एक नया आयाम देंगे। रेलवे ग्राउंड में दर्शकों की सुविधा के लिए फूडकोर्ट भी सजाया जाएगा। महोत्सव में विभिन्न श्रेणियों में बच्चे, युवतियां-महिलाएं, युवा के साथ-साथ बुजुर्ग अपना हुनर दिखाकर पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे। डांडिया महोत्सव में केवल कपल पास धारकों को प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ९३५१२०५५२३ पर संपर्क किया जा सकता है।

बेस्ट होंगे सम्मानित
बेस्ट कपल, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांसर- मेल और फीमेल, बेस्ट किड्स, बेस्ट फैमिली, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट ग्रुप, बेस्ट स्माइल के साथ फेस ऑफ द डे के पुरस्कार दिए जाएंगे।

होगी सतरंगी आभा
रेलवे ग्राउंड में डांडिया महोत्सव के लिए मैदान में आधुनिक लाइटें व हाई वोल्टेज साउंड सिस्टम पर गुजराती, राजस्थानी लोक संस्कृति की छटा देखने को मिलेगी। गुजराती, राजस्थानी, फिल्मी रिमिक्स गीतों पर पांडाल में गरबा की धूम मचेगी। सतरंगी आभा से रेलवे ग्राउंड जगमग हो उठेगा।

मैदान में सीधा प्रसारण
डांडिया महोत्सव में यासिन फोटोज के ड्रोन से जहां पूरे रेलवे ग्राउंड की गतिविधियों पर नजर रहेगी, वहीं दूसरी ओर डांडिया रसिकों के नृत्य का शानदार दृश्य भी मेगा एलईडी वाल पर दिखाया जाएगा। इससे दर्शक स्क्रीन पर ही पूरा नजारा
देख सकेंगे।

महोत्सव के सहयोगी
बीकाजी गु्रप, एसबीआई, रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट, राजाराम धारणिया ऑटोमोबाइल्स, बंसल क्लासेज, रजवाड़ी साफा हाऊस, कम्प्यूटर एज्यूकेशन डॉट कॉम, दो भाई डवलपर्स, गणपति ट्रॉफी हाऊस, त्रिशूल जयभवानी कैमिकल्स, इन्क्रेडिबल हाईट्स, यासिन फोटो, रॉयल बीकाणा जाखड़ उद्योग, इम्बीलेंस बाई एकता, सुहाग सूट एंड साड़ीज, श्रीशान्ति-स्टूडियो ऑफ फैशन और आर्टिफिशयल ज्वैलरी, भीखाराम चांदमल, हाई च्वॉइस मैरिज फैशन।

Updated on:
15 Oct 2018, 9:00 AM IST
Published on: