2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां रात में धड़ल्ले से हो रहा बजरी का अवैध परिवहन

बीकानेर. न्यायालय रोक के बावजूद भी जिले में बजरी का अवैध खनन व परिवहन युद्धस्तर पर जारी है। रात के अंधेरे में सैकड़ों ट्रक-ट्रोलों से चोरी-छिपे बजरी का अवैध परिवहन हो रहा है। खान विभाग पुलिस जाप्ता मांगते हैं तो पुलिस प्रशासन विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद चुनाव में व्यस्तता का हवाला देते हुए जाप्ता उपलब्ध कराने में असमर्थता जता रहा है।

2 min read
Google source verification
Illegal transportation of gravel

Illegal transportation of gravel


बीकानेर. न्यायालय रोक के बावजूद भी जिले में बजरी का अवैध खनन व परिवहन युद्धस्तर पर जारी है। रात के अंधेरे में सैकड़ों ट्रक-ट्रोलों से चोरी-छिपे बजरी का अवैध परिवहन हो रहा है। खान विभाग पुलिस जाप्ता मांगते हैं तो पुलिस प्रशासन विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद चुनाव में व्यस्तता का हवाला देते हुए जाप्ता उपलब्ध कराने में असमर्थता जता रहा है।

एेसे में विभागीय अधिकारी भी पुलिस जाप्ता नहीं होने का बहाना बनाकर कार्रवाई करने से पीछे हट रहे हैं। जानकारी के अनुसार गजनेर, कोलायत क्षेत्र में बजरी का अवैध खनन हो रहा है। बजरी भरे ट्रक-ट्रोले आधी रात को जिले के विभिन्न मार्गों से गुजरते हैं। राजमार्ग स्थित पुलिस थानों, खान विभाग को पूरी जानकारी होने के बावजूद भी खामोश बैठे हैं।

सख्ती पर कार्रवाई, अब पुलिस भी खामोश
बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक दिनेश एमएन, पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा ने करीब दो माह पूर्व सख्ती दिखाई तो बजरी माफियाओं में भय का माहौल बन गया था। उस समय बजरी भरे २५ ट्रक बीछवाल पुलिस ने, गंगाशहर ने छह, नयाशहर ने पांच, नाल ने तीन, देशनोक ने दो, नोखा में छह ट्रक पकड़े थे। लेकिन अब सब सामान्य हो गया है। बजरी के अवैध परिवहन की उच्चाधिकारियों के पास सैकड़ों शिकायतें पहुंचती है, लेकिन कार्रवाई नाममात्र की ही होती है।

सूचना के बाद भी पकड़ में नहीं आते ट्रक
खनन व्यवसायियों ने बताया कि कुछ दिनों पहले पुलिस महकमे के उच्च अधिकारियों को गजनेर से बीछवाल होते हुए श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ की ओर अवैध बजरी भरे ३०-४० ट्रक जाने की सूचना दी थी। उस रात में ट्रक गुजरे भी सही, लेकिन वे ट्रक पुलिस व खान विभाग के हाथ नहीं लगे।

उडऩदस्ते छूमंतर
बजरी के अवैध खनन, परिवहन की रोकथाम के लिए दो उडऩदस्ते बना रखे हैं। विजिलेंस टीम होने के बावजूद भी वृहद स्तर पर बजरी की कालाबाजारी हो रही है। शहर व तहसीलों में चल रहे निर्माण कार्यों पर बजरी के ट्रक बेखौफ पहुंच रहे हैं।

दो टीमें गठित है, लेकिन पुलिस व आरएएसी नहीं मिलने से कार्रवाई नहीं हो
रही। आचार संहिता लगने के बाद से पुलिस चुनाव में व्यस्त हो गई। बिना सुरक्षा कार्रवाई करना उचित नहीं।
महेश शर्मा, खनि अभियंता बीकानेर

आरएसी उपलब्ध कराने के लिए डीजी पुलिस को पत्र लिख चुके, लेकिन व्यवस्था नहीं हो रही है। स्टाफ का भी अभाव है। इससे कार्रवाई में दिक्कत आ रही है।
जाकिर हुसैन शेख, अधीक्षण खनि अभियंता (सतर्कता), खान एवं भू विज्ञान विभाग, बीकानेर

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग