बीकानेर

आरटीआई में एक साथ 200 आवेदन, पालिका में हड़कंप, देखिये वीडियो

भ्रष्टाचार की आशंका वाले मामलों की मांगी जानकारी,30 कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकाल किए आवेदन

2 min read

नोखा. नगर पालिका में मंगलवार को एक साथ दो सौ आरटीआइ आवेदन दाखिल होने पर कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। आरटीआई एक्टिविस्ट के नेतृत्व में 30 युवा तिरंगा रैली निकालते हुए पालिका पहुंचे और आरटीआई प्रभारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें कई एेसे मामलों की जानकारी मांग गई है जिनमें भ्रष्टाचार हुआ होने की आशंका है।

आरटीआई एक्टिविस्ट रामरतन जाखड़ के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता अंबेडकर सर्किल पर एकत्रित हुए। यहां से तिरंगे के साथ रैली निकालते हुए नगरपालिका पहुंचे। पालिका अधिशाषी अधिकारी रामकिशोर को आरटीआइ के आवेदन सौंपे। इस दौरान मनफूल कुलरिया, जेठाराम कुलरिया, किशोर राजपुरोहित, मगनाराम केड़ली, दिनेश सारण, अंकुर शुक्ला, हनुमान शर्मा, निशांत गौड़ आदि मौजूद रहे।


पालिका पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
आरटीआई एक्टिविस्ट जाखड़ ने आवेदन दाखिल करने के बाद कहा कि एक साल से आरटीआइ लगा रहे है। परन्तु पालिका प्रशासन जानकारी नहीं दे रहा है। एेसे में जागरूक युवाओं को साथ लेकर नए सिरे से आरटीआइ दाखिल की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका में निर्माण कार्यों, स्वच्छता अभियान, सफाई और कचरा उठाव कार्य में भ्रष्टाचार हुआ है। जिसे छुपाने के लिए जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही।

पारदर्शिता से कार्य
आरटीआइ से जो जानकारियां मांगी गई है, उसके लिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को निर्धारित समय में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए पांबद कर दिया है। पालिका सभी कार्य पूरी पारदर्शिता से कराती है।
रामकिशोर,
इओ नगरपालिका नोखा।

पालिकाकर्मियों ने रैली से दिया स्वच्छता का संदेश

नोखा. नगरपालिका कर्मचारियों और सफाई कर्मियों की ओर से मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शहर के मुख्य मार्गों से स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली गई। बाद में सफाईकर्मी हमारे स्वच्छता सैनिक थीम पर सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मियों से सहयोग मांगा गया और उनको कार्यों के बारे में बताया गया। इस मौके पर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और सफाई कर्मी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

पीबीएम अस्पताल में व्यवस्था सुधारने के लिए शुरू की गई ठेका प्रथा ही बिगाड़ रही व्यवस्था, देखिये वीडियो

Published on:
02 May 2018 12:30 pm
Also Read
View All