बीकानेर

रन फोर यूनिटी में दौड़े शहरवासी और ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।

3 min read
National Integration Day
राष्ट्रीय एकता दिवस

बीकानेर .सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। मंगलवार को इस अवसर पर जिला प्रशासन और नगर विकास न्यास द्वारा रन फ ोर यूनिटी का आयोजन हुआ। कलक्ट्रेट परिसर से शुरू हुई रन फोर यूनिटी की शुरुआत जल संसाधन मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री डॉ. रामप्रताप ने हरी झंडी दिखाकर की। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, जिला कलक्टर अनिल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक संवाई सिंह गोदारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली आदि मौजूद थे। जैन कन्या महाविद्यालय में समस्त छात्राओं व सकांय सदस्यों कर्मचारियों को प्राचार्या डॉ. सन्ध्या सक्सेना ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। स्वास्थ्य भवन प्रांगण में आरसीएचओ डॉ. रमेश गुप्ता ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता व सुरक्षा को बनाए रखने व इस सन्देश को प्रसारित करने की शपथ दिलाई। सिस्टर निवेदिता कन्या महाविद्यालय निदेशिका डॉ. श्यामा पुरोहित, प्राचार्य डॉ. रीतेश व्यास ने एकता की शपथ दिलाई।

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत की ओर से केंद्रीय विद्यालय नम्बर 1 में पटेल की जयंती के अवसर पर अध्यक्ष डॉ. बलदेव भाई शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल हिंदुस्तान के जाने माने बैरिस्टर थे। इस अवसर पर साहित्यकार डॉ. बुलाकी शर्मा, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. मेघना शर्मा ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

बीजेएस रामपुरिया कॉलेज में छात्र-छात्राओं सहित राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी तथा स्काउट्स के विद्यार्थियों ने 'राष्ट्रीय एकता दौड़' में हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ. पंकज जैन ने बताया कि दौड़ के बाद राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद महाविद्यालय में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' विषयक निबन्ध प्रतियोगिता हुई। नगर निगम सभागार में महापौर नारायण चौपड़ा ने निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और पार्षदों को राष्ट्रीय एकता व स्वच्छ भारत अभियान में सहभागिता की शपथ दिलवाई।

पुलिस लाइन मैदान में पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा ने परेड की सलामी ली तथा राष्ट्रीय एकता सम्बन्धी शपथ दिलाई। परेड का नेतृत्व आर आई ऋषिराज ने किया। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल बीकानेर के कार्यवाहक कमांडेंट अजयसिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षणार्थियों एवं स्टाफ ने दौड़ लगाई शपथ ली। राष्ट्रीय एकता दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल प्रबंधक एके दुबे ने कर्मचारियों को राष्ट्र एकता व अखंडता की शपथ दिलाई।

भाजपा शहर जिला बीकानेर के तत्त्वाधान में भाजपा ओबीसी मोर्चा एवं युवा मोर्चा की ओर से गोकुल सर्किल से स्वतंत्रता सेनानी मूलचन्द पारीक की प्रतिमा स्थल जस्सूसर गेट तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने झण्डी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।

महर्षि पतंजलि योग संस्थान की ओर से गजनेर रोड स्थित जवाहर पार्क में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद किया। जनकिसान पंचायत बीकानेर तहसील के बैनर तले गांधी पार्क में सभा व भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए संघर्ष की शपथ ली। एमएन इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में सभी विद्यार्थियों ने दौड़, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। बिन्नाणी कन्या महाविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता शपथ तथा रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया।

महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. चित्रा पंचारिया ने छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। दिव्यांग सेवा संस्थान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई। इस दौरान संस्था प्रधान जेठाराम ने मूकबधिर बच्चों को गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। अखिल भारतीय सर्वधर्म कौमी एकता समिति की ओर से जस्सुसर गेट के बाहर शिव मंदिर में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के तेलचित्र पर पुष्प मालाएं अर्पित की।

शहर जिला कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती पर उनके देश के लिए योगदान को याद किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता जनार्दन कल्ला आदि उपस्थित थे। एनसीसी १- राज आर एण्ड वी स्क्वाड्रन की ओर से एनसीसी के जवानों एवं वेटरनरी की फैकल्टी सदस्यों व विद्यार्थियों की 'रन फोर यूनिटीÓ को विवि के मुख्य द्वार से कुलपति प्रो. बी.आर. छीपा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

Published on:
01 Nov 2017 12:08 pm