ग्राम पंचायत की एक महिला जनप्रतिनिधि ने चानी पंचायत के सरपंच सहित चार जनों पर डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने गजनेर थाने में मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। महिला ने दुष्कर्म की वारदात तीन दिन पहले भी होनी बताई है।
ग्राम पंचायत की एक महिला जनप्रतिनिधि ने चानी पंचायत के सरपंच सहित चार जनों पर डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने गजनेर थाने में मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। महिला ने दुष्कर्म की वारदात तीन दिन पहले भी होनी बताई है।
पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने आरोप लगाया कि सरपंच मनोहर सिंह ने उसे डराधमका कर जबरन दुष्कर्म किया। बाद में उसने चानी गांव के ही अमानानाथ, भंवर सिंह गहलोत, ईश्वर सिंह राजपुत, भंवर सिह राजपूत के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए मजबुर किया। पीडि़ता ने विरोध करना चाहा तो आरोपितों ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली।
पीडि़ता का आरोप है कि गत 22 अप्रेल को उसके पति बाहर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। रात करीब एक बजे आरोपित अमाननाथ, भंवरसिंह मोटरसाइकिल पर उसके घर आए और डरा धमका कर अपने साथ रेलवे लाइन के पास झाडि़यों मे ले गए। जहां भंवर गहलोत पहले से मौजूद था। आरोप है कि तीनों ने पीडि़ता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसके बेहोश हो जाने पर घर छोड़कर भाग गए।
सुबह पीडि़ता को होश आने पर उसने अपने पति को फोन पर आपबीती बताई। इसके बाद पति के लौटने पर पीडि़ता थाने पहुंची और आरोपितों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मामले की जांच कोलायत सीओ कर रहे है।