14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surajpur Crime: 14 वर्षीय बेटी बोली- मां ने खाना नहीं बनाया और सोने चली गई, पापा ने टांगी से सिर पर कर दिया वार, हुई मौत

Wife murder: सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई घटना, पति ने खाना बनाने कहा था लेकिन पत्नी चली गई थी सोने
2 min read
Google source verification
Husband murdered wife

Surguja crime, पुलिस हिरासत में आरोपी (Photo- Patrika)

रामानुजनगर। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक ग्रामीण ने रविवार की रात पत्नी के सिर पर टांगी से प्रहार कर उसकी हत्या (Husband murdered wife) कर दी। पत्नी द्वारा खाना नहीं बनाए जाने से वह नाराज था। इसी बीच उसने वारदात को अंजाम दे दिया। इधर आरोपी व मृतका की 14 वर्षीय बेटी ने परिजनों को बताया कि मां ने खाना नहीं बनाया था और सोने चली गई थी। इसके बाद पापा ने उसके सिर पर टांगी से प्रहार कर दिया। आनन-फानन में महिला को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारायणपुर के आमापारा निवासी भीजमती पति ठाकुर दत्त के 5 बच्चे हैं। इनमें बड़ी बेटी नील कुमारी 14 वर्ष, इसके बाद 12 वर्ष, 9 वर्ष, 5 वर्ष और 2 वर्ष उम्र के बच्चे हैं। परिवार के दो मकान हैं। घटना के समय भीजमती अपने पति और 2 छोटे बच्चों के साथ पुराने मकान में थी। जबकि 3 बच्चे नए मकान में अपनी दादी के साथ मौजूद थे।

मृतिका की बड़ी बेटी नील कुमारी ने बताया कि रविवार की रात करीब 8 बजे उसकी मां ने खाना नहीं बनाने की बात कहते हुए सोने चली गई थी। इसी दौरान माता-पिता के बीच किसी बात को लेकर विवाद (Dispute between husband-wife) हुआ। नील कुमारी के अनुसार विवाद के बाद उसके पिता ठाकुरदत्त ने टांगी से उसकी मां के सिर पर वार किया और बाद में नए मकान में जाकर घटना की जानकारी दी।

इसके बाद वह पुराने मकान में पहुंची तो मां लहुलुहान बेहोशी की हालत में पड़ी थी। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर ले जाया जा रहा थाए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत (Wife death) हो गई।

Surajpur crime news: पुलिस कर रही है मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। यह खबर जब मृतका की ननद राजकुमारी को हुई तो वह शव लेने को तैयार हो गई। इसके बाद पुलिस ने उसे शव सौंप दिया। मां की मौत (Mother death) से पांचों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।