7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Koria Murder News: खेत से घर लौटा था देवर, भाभी बोली- तुम्हारे भइया को मैंने मार डाला, दूसरी महिला के साथ मना रहा था रंगरलिया

Koria Murder: कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला ने पति की कर दी हत्या, दूसरी महिला के घर से पकडक़र लाते समय रास्ते में कर रहा था मारपीट, पत्नी ने धक्का दिया तो पत्थर से टकरा गया सिर
2 min read
Google source verification
Wife murdered husband

Koria murder news, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने अपनी पति की हत्या कर दी। गुरुवार की दोपहर को जब उसका देवर खेत से लौटा तो उसने कहा कि तुम्हारे भइया को मैंने मार (Wife murdered husband) डाला है। जब उसने कारण पूछा तो बताया कि दूसरी महिला के घर में वह रंगरलियां मना रहा था। मैंने उसे पकड़ लिया। घर लाने के दौरान रास्ते में मुझसे मारपीट करने लगा तो मैंने उसे धक्का दे दिया। इससे उसका सिर सडक़ पर पड़े पत्थर से टकरा गया और वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे घसीटते हुए घर लाई। यहां उसकी मौत हो गई। भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चरचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलवनडांड़ के पीपरपारा निवासी जयजीत सिंह (40) अपनी पत्नी बबली सिंह, बेटा-बेटी, छोटे भाई रंजीत सिंह और मां लीलावती के साथ रह रहा था। पिछले एक माह से उसकी मां ग्राम लोहारी स्थित मौसी के घर गई थी। 6 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे जयजीत (Young man murder) गांव की ओर गया था। जबकि उसका छोटा भाई अपने चाचा रामा सिंह के खेत में काम करने गया था।

घर पर उसकी पत्नी बबली व बच्चे थे। इसी बीच दोपहर करीब 2 बजे छोटा भाई रंजीत घर लौटा तो भाभी ने उससे कहा कि मैंने तुम्हारे भैया को मार डाला है। उसे मैंने गांव में ही किसी और महिला के साथ पकड़ा था। उस महिला से उसके नाजायज संबंध (Illegal relation) थे।

धक्का देते ही पत्थर से टकरा गया सिर

आरोपी महिला बबली सिंह ने देवर को बताया कि दोपहर 12 बजे पति जयजीत सिंह गांव में गए थे। उन्हें खोजने गई तो एक महिला के घर में मिले। मेरे आते ही वह घर में छिप गए। महिला से उसके नाजायज संबंध थे। जब उन्हें पकडक़र लाने लगी तो वह रास्ते में गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस पर उसने भी पति को पीटा तथा धक्का दे दिया। इससे वह सडक़ पर गिरा और पत्थर से सिर टकरा गया। बेहोशी की हालत में उसे घसीटते हुए घर लाकर आंगन में रख दिया। यहां उसकी मौत (Husband murder) हो गई।

Koria murder case: पुलिस ने आरोपी पत्नी को भेजा जेल

मृतक के भाई रंजीत सिंह ने मामले की रिपोर्ट चरचा थाने में दर्ज कराई। उसने बताया कि भाभी ने भैया की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा १०३(१) के तहत गुरुवार की शाम को ही जेल (Wife sent jail) भेज दिया।